फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण के समर्थन में आए वरुण धवन, 'छपाक' के विरोधियों को कही ये बात

Fri, 10 Jan 2020 10:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 10 Jan 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan has backed Chhapaak actress Deepika Padukone amid calls to boycott her film
Varun Dhawan, Deepika Padukone - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जब से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुईं तब से वह काफी सुर्खियों में हैं। दीपिका को 'टुकड़े टुकड़े गैंग' का हिस्सा बताया जाने लगा। इतना ही नहीं कई राजनेताओं ने उनकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना भी की है। आलोचकों ने सोशल मीडिया पर #BoycottChhapaak के साथ उनकी आने वाली फिल्म छपाक का विरोध किया। वहीं जेएनयू में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने पर कई फिल्मी सितारे उनके समर्थन में आए हैं और दीपिका के इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं। 

Varun Dhawan has backed Chhapaak actress Deepika Padukone amid calls to boycott her film
varun dhawan - फोटो : social media

ऐसे में अब दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म छपाक पर अभिनेता वरुण धवन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वरुण धवन ने हाल ही में टीवी न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के अलावा दीपिका के खिलाफ हो रही आलोचनाओं पर भी बात की। वरुण धवन ने दीपिका और फिल्म छपाक के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'बायकॉट (बहिष्कार) शब्द का इस्तेमाल मेरी फिल्म दिलवाले के समय भी किया था। फिल्म पद्मावत के लिए भी ऐसा ही किया गया। ये सब डराने के पैंतरे होते हैं।'

Varun Dhawan has backed Chhapaak actress Deepika Padukone amid calls to boycott her film
varun dhawan - फोटो : amar ujala

बता दें कि बीते दिनों जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में छात्रों और शिक्षकों के साथ हुई मारपीट हुई थी। इस घटना की कई फिल्मी हस्तियों ने आलोचना की थी। वहीं कुछ ऐसे सितारे भी रहे जिनकी अभी तक भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बारे में बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि हमें इन मुद्दों पर तटस्थ नहीं रह सकते। आपको ऐसे हमलों की निंदा करनी चाहिए। ये बेहद हैरान और दुखद हैं कि कुछ नकाबपोश एक शैक्षिक संस्था में घूसे हमला और बर्बरता की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan has backed Chhapaak actress Deepika Padukone amid calls to boycott her film
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं वरुण धवन से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी जेएनयू मामले पर अपनी राय दी थी। जेएनयू हिंसा को लेकर सनी लियोनी ने कहा है कि, 'मैं कहना चाहूंगी कि सबसे बड़ा मुद्दा हिंसा है। मैं हिंसा में विश्वास नहीं करती। मेरा मानना है कि हिंसा के बिना भी जवाब दिया जा सकता है।' न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सनी लियोनी ने कहा कि, 'इसमें सिर्फ एक पीड़ित नहीं है जिसको चोट लगी है, बल्कि उसका परिवार भी चोटिल होता है।'

विज्ञापन
Varun Dhawan has backed Chhapaak actress Deepika Padukone amid calls to boycott her film
sunny leone - फोटो : sunny leone

सनी लियोनी ने लोगों से हिंसा न करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि, 'मैं हर किसी से अनुरोध करती हूं कि हिंसा न करें और एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाए के बजाए इस बात पर विचार करें कि कैसे इस परेशानी को दूर किया जा सकता है।'  गौरतलब है कि बीते रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट हुई थी। इस घटना में छात्रों और शिक्षक समेत 26 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

पढ़ें: दीपिका की छपाक को टैक्स फ्री करने पर भाजपा नेता का बयान, कहा-'पॉर्न होती..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed