{"_id":"5e1892ce8ebc3e87c11d7f24","slug":"union-minister-smriti-irani-has-reacted-to-chhapaak-actress-deepika-padukone-visiting-the-jnu-campus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी का 'छपाक' एक्ट्रेस दीपिका पर वार, कहा- 'भारत के टुकड़े करने वालों का साथ दे रहीं हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्मृति ईरानी का 'छपाक' एक्ट्रेस दीपिका पर वार, कहा- 'भारत के टुकड़े करने वालों का साथ दे रहीं हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 10 Jan 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण और स्मृति ईरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' रिलीज हो गई है। रिलीज के पहले से ही दीपिका की फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। जिसकी बड़ी वजह है दीपिका पादुकोण का जेएनयू जाना। दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस पहुंची थी, जिसके बाद से ही उनको लेकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड दो पक्षो में बंट गया था। ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दीपिका पर निशाना साधा है।
2 of 5
जेएनयू में दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
जेएनयू में छात्रों के समर्थन के बाद दीपिका पादुकोण पर पिछले दिनों बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आरोप लगाया था। इसके बाद अब स्मृति ईरानी भी दीपिका पर हमलावर हो गई हैं। स्मृति ने दीपिका के बारे में एक कार्यक्रम के दौरान खुलकर बात की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
3 of 5
smriti irani
- फोटो : ANI
स्मृति ने कहा, 'जिसने भी यह खबर (जेएनयू में दीपिका का जाना) पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं?' 'यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वह उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया।'
अमेठी में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : amar ujala
बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने सोशल मीडिया पर स्मृति का वीडियो शेयर किया है, जिसमे वो दीपिका पादुकोण पर बात करते हुए उनकी राजनीतिक रुचि पर बात कर रही हैं। स्मृति कहती हैं,'साल 2011 में दीपिका ने कहा था कि वे कांग्रेस को सपोर्ट करती हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर से है। छपाक का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म एसिड अटैक पीड़िता की जिंदगी पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।