{"_id":"5e188d128ebc3e87ae37f5f5","slug":"five-news-of-karan-johar-malang-song-saif-ali-khan-suhana-khan-darbar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RAW के पहले चीफ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर, सुहाना खान की मस्ती और दरबार का कलेक्शन, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RAW के पहले चीफ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर, सुहाना खान की मस्ती और दरबार का कलेक्शन, पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 10 Jan 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karan Johar,Darbar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
RAW के पहले चीफ पर बायोपिक बनाएंगे करण जौहर
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने RAW के पहले चीफ रामेश्वर नाथ काव की बायोपिक बनाने का फैसला किया है। करण जौहर ये फिल्म नितिन गोखले की किताब के आधार पर बनाएंगे। रामेश्वर नाथ की बायोपिक बनाने की जानकारी खुद करण जौहर ने ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'पन्नों को फ्रेम में बदलना, एक समय में एक रोमांच। आपके लिए नितिन गोखले की किताब R.N.Kao: Gentleman Spymaster को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। अधिक जानकारी जल्द ही आएगी!। इस फिल्म में रामेश्वर नाथ राव के जीवन के उपलब्धियों, ऑपरेशन के बारे में बताया जाएगा।
फिल्म मलंग का पहला गाना रिलीज
बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म मलंग इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में है। फिल्म मलंग में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के बीच कई किसिंग सीन हैं जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 6 जनवरी को फिल्म मलंग का ट्रेलर लॉन्च किया गया। अब फिल्म की पहला गाना रिलीज हो गया है। मलंग के पहले गाना का नाम 'चल घर चले...' हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज मं गाया है। सोशल मीडिया पर फिल्म का गाना काफी वायरल हो रहा है।
3 of 5
Saif Ali Khan
- फोटो : social media
तान्हाजी में पिता के किरदार को देखर तैमूर ने दिया ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सैफ अली खान का नेगेटिव किरदार है। उनके किरदार का नाम उदय भान है। दर्शक उनके इस किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो मेें सैफ के साथ उनके बेटे तैमूर भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सैफ बताते हैं कि उदय भान के किरदार में तैमूर उन्हें देखकर सरदार जी सरदार की कहते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रही है।
दोस्तों के साथ सुहाना खान का तस्वीर वायरल
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से सुहाना खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। सुहाना खान अपनी पांच दोस्तों के बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanuniverse) on
विज्ञापन
5 of 5
Darbar
- फोटो : social media
'दरबार' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' की कमाई के मामले में अच्छी शुुरुआत हुई है। खबरों के मुताबिक सुपरस्टार रजनीकांत की 'दरबार' ने पहले दिन केवल चेन्नई में ही 2.27 करोड़ रुपये की कमाई की है। चेन्नई से इतर फिल्म 'दरबार' ने कुल 7.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।