ऋतिक रोशन इन दिनों कभी वर्कआउट कर रहे हैं तो कभी बच्चों के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए वीडियो या तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।
ऋतिक के चार साल के फैन ने सोशल मीडिया पर की ऐसी डिमांड, अभिनेता ने तुरंत कर दी पूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक ने इस बार कुछ ऐसा किया कि अपने चार साल के फैन को खुश कर दिया। इस फैन को ऋतिक ने ट्विटर पर बर्थडे विश किया है। उसे लगता है कि ऋतिक की तरह उसके हाथ में छह उंगलियां हैं।
एक महिला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'ऋतिक सर मेरा बेटा वेद आज चार साल का हो गया है। वह आपका बहुत बड़ा फैन है और खुद को आपकी तरह समझता है। अगर आप उसे बर्थडे विश करें तो वह बहुत खुश हो जाएगा। ये रहा उसका फैन मूमेंट आपके लिए।'
ऋतिक रोशन ने वीडियो पर जवाब देते हुए लिखा- 'ढेर सारा प्यार। जन्मदिन बहुत मुबारक हो वेद।' हाल ही में ऋतिक ने अपने पिता का वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था जो काफी चर्चाओं में था।
Too sweet. Belated birthday wishes to Ved...all my love 🤗
इस वीडियो में उनके पिता राकेश रोशन जमकर वर्कआउट कर रहे हैं। वीडियो को साझा कर ऋतिक ने बताया कि उन्हें यहां से प्रेरणा मिलती है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में ऋतिक ने लिखा है, 'अकेले हैं, पर लगे हुए हैं। यह मेरे लिए किसी भी अन्य चीज से ज्यादा प्रेरित करने वाला है।'
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
डांस करती दिखीं 'बिग बॉस' की ये एक्स कंटेस्टेंट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल