{"_id":"5e1d9a428ebc3e87a3595fa8","slug":"hrithik-roshan-give-youngsters-success-mantra-as-completed-20-years-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन किरदारों से ऋतिक रोशन बने सुपरस्टार, युवाओं को दिया कामयाबी का अचूक मंत्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन किरदारों से ऋतिक रोशन बने सुपरस्टार, युवाओं को दिया कामयाबी का अचूक मंत्र
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 14 Jan 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
hrithik roshan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने हिंदी सिनेमा में बतौर हीरो कामयाब 20 साल मंगलवार को पूरे कर लिए। उनकी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी और फिल्म ने हिंदी सिनेमा को एक नया सुपरस्टार दे दिया था।
2 of 4
hrithik roshan
- फोटो : Twitter
ऋतिक ने 'कहो ना प्यार है' से शानदार डेब्यू करने के साथ एक यादगार परफॉर्मेंस दी तो वहीं 'कोई मिल गया' में रोहित का एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया। ये एक ऐसा किरदार था जो बड़ा हो जाने पर भी मानसिक रूप से एक बच्चा ही है। ऋतिक की निभाई सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक फिल्म 'गुजारिश' मानी जाती है जिसमें पक्षाघात (पैरालिसिस) से ग्रस्त एक कलाकार की जिंदगी दिखाई गई है।
3 of 4
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
समय के साथ, 'लक्ष्य' में करण शेरगिल और फिर 'फिजा' में अमन इकरामुल्लाह के रूप में ऋतिक ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को चौंकाया और 'काबिल' में रोहन भटनागर व 'सुपर 30' में आनंद कुमार की भूमिका भी शानदार मानी जाती है। ऋतिक ने 'जोधा अकबर' में अकबर के रूप में जबर्दस्त काम किया। ऋतिक रोशन की पिछली फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
hrithik roshan
- फोटो : social media
अपने किरदारों को लेकर हमेशा सतर्क रहने वाले ऋतिक रोशन कहते हैं, 'मेरे लिए मेरा हर किरदार एक नया जीवन होता है। हम अभिनेता लोग खुशनसीब होते हैं कि हमें एक ही जीवन में कई जीवन जीने के मौके मिल जाते हैं। कामयाबी मिलना न मिलना अलग बात है लेकिन अपने हर काम में अपना संपूर्ण देना मेरी आदत रही है और मैं युवाओं से भी ये कहना चाहता हूं कि अपना हर काम जी जान से करना चाहिए ताकि कभी मन में शिकायत न रहे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।