फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समधन के अंतिम संस्कार में पहुंचे अमिताभ, नम आंखों से ऐश्वर्या-अभिषेक ने दी ऋतु नंदा को अंतिम विदाई

Tue, 14 Jan 2020 04:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 14 Jan 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Ritu Nanda Funeral Amitabh Abhishek Shweta Aishwarya Bachchan pay their respects
Ritu Nanda Funeral - फोटो : Twitter

ऋषि कपूर की बहन और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का कैंसर से निधन हो गया है। ऋतु, श्वेता बच्चन की सास थीं। ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। इस दौरान अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचा।

Ritu Nanda Funeral Amitabh Abhishek Shweta Aishwarya Bachchan pay their respects
Ritu Nanda Funeral - फोटो : Twitter

अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन ने ऋतु नंदा को आखिरी विदाई दी। इस दौरान ऐश्वर्या की आंखों में आंसू आ गए। अभिषेक पूरे समय श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली के साथ दिखाई दिए। ऋतु  के निधन की खबर से अमिताभ बच्चन को काफी दुख पहुंचा है।

Ritu Nanda Funeral Amitabh Abhishek Shweta Aishwarya Bachchan pay their respects
Ritu Nanda Funeral - फोटो : Twitter

कपूर परिवार के ज्यादातर सदस्य उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। ऋतु नंदा एक लम्बे अरसे से कैंसर से पीड़ित थीं और उनकी उम्र 71 साल थी। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बुआ ऋतु नंदा के निधन की खबर दी। एकता कपूर और शमिता शेट्टी ने कमेंट करके श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ritu Nanda Funeral Amitabh Abhishek Shweta Aishwarya Bachchan pay their respects
Ritu Nanda Funeral - फोटो : Twitter

ऋतु नंदा के निधन की जानकारी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "मेरी समधन, ऋतु नंदा, श्वेता की सासू मां का आज सुबह 1:15 बजे निधन हो गया। ऐश्वर्या और अमिताभ दोनों एक ही गाड़ी से एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां दोनों को स्पॉट किया।

विज्ञापन
Ritu Nanda Funeral Amitabh Abhishek Shweta Aishwarya Bachchan pay their respects
Ritu Nanda Funeral - फोटो : Twitter

ऋतु नंदा ने साल 1969 में प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एस्कॉट ग्रुप के मालिक राजन नंदा से शादी की थी। बता दें कि, अगस्त 2018 में श्वेता बच्चन के ससुर यानी ऋतु नंदा के पति राजन नंदा का निधन हुआ था।

ये भी पढ़ें- Ritu Nanda: शादी से लेकर जिंदगी के आखिरी पलों तक, यहां देखिए ऋतु नंदा की Unseen तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed