फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयत के साथ सलमान खान की पहली फोटो आई सामने, भांजी को यूं निहारते आए नजर

Tue, 14 Jan 2020 03:45 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
salman khan photo with niece ayat arpita khan share photo
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने 27 दिसंबर को बेटी आयत को जन्म दिया था। इस दिन सलमान खान का भी जन्मदिन था । बहन की डिलीवरी की वजह से सलमान ने अपना बर्थडे भी नहीं मनाया था । अब सलमान की आयत को गोद में लिए फोटो साामने आई है । इस तस्वीर को अर्पिता खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । 

salman khan photo with niece ayat arpita khan share photo
aayush sharma - फोटो : social media

तस्वीर में सलमान अपनी भांजी आयत को गोद में उठाए हुए हैं । उनके साथ मां सलमा खान भी नजर आ रही हैं । दोनों आयत को निहार रहे हैं । फोटो को शेयर करते हुए अर्पिता ने लिखा, 'इस दुनिया में ऐसी कोई भी चीज नहीं है जिससे मुझे डर लगता है क्योंकि मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ खड़े हो और मुझे कभी कुछ नहीं होने देंगे । अब आयत को भी यही सुरक्षा मिलेगी। यह हाथ भगवान ने भेजे हैं। हमेशा आपकी शुक्रगुजार रहूंगी सलमान खान और मां सलमा खान।' 

salman khan photo with niece ayat arpita khan share photo
ayat sharma - फोटो : social media

आयत के जन्म पर सलमान ने ट्वीट कर लिखा था, 'इस खूबसूरत दुनिया में तुम्हारा स्वागत है आयत। धन्यवाद अर्पिता और आयुष मुझे इस बर्थडे पर बेस्ट गिफ्ट देने के लिए। तुम्हें सबका प्यार और आशीर्वाद मिले और तुम हम सबको गर्व महसूस करवाओ।' आयत के जन्म के तीन दिन बाद आयुष शर्मा ने भी तस्वीरें शेयर की थीं ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

There’s nothing in this world that scared me & the only reason was I knew I had you by my side & you would never let anything happen to me. Now ayat has been blessed with the same security. These hands are god sent.Overwhelmed, grateful & thankful for @beingsalmankhan & my amazing mom @salmakhan1942 two people who only have love to give.

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan photo with niece ayat arpita khan share photo
arpita khan - फोटो : social media
आयुष ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'इस खूबसूरत दुनिया में स्वागत है आयत!’ आयत के जन्म को जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला लम्हा बताते हुए आयुष ने सबके जीवन को प्यार और आनंद से भर देने की शुभेच्छा भी प्रकट की थी।'
विज्ञापन
salman khan photo with niece ayat arpita khan share photo
सलमान, अर्पिता और आयुष - फोटो : सोशल मीडिया

अर्पिता और आयुष ने साल 2014 में शादी की थी । फिर साल 2016 में बेटे आहिल को जन्म दिया था। आयुष का संबंध हिमाचल प्रदेश के बड़े सियासी परिवार से है और वह जल्द ही अपनी फिल्म 'क्वथा' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वहीं सलमान की अगली फिल्म 'राधे' है । जिसे प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे । 

ये हैं बॉलीवुड के सुपरहिट विलेन्स की पत्नियां, पति की पॉपुलैरिटी से दूर जी रहीं खुशहाल जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed