फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोई मिल गया से लेकर जोधा अकबर तक, जब पर्दे पर अपनी एक्टिंग से ऋतिक ने उड़ा दिए फैंस के होश

Sun, 10 Jan 2021 08:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 10 Jan 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan top superhit films which proved his acting talent and made him superstar
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उन्होंने अपने गुड लुक्स से लड़कियों का दिल जीत लिया तो अपने एक्शन से लड़कों को भी अपना फैन बना लिया। हालांकि ऋतिक ने बॉलीवुड में ऐसे ऐसे रोल किए हैं कि लोग उनकी प्रतिभा के कायल हो गए। तो चलिए आज ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उन चुनिंदा फिल्मों के बारे में जिनमें निभाए रोल के चलते ऋतिक हर किसी के फेवरेट बन गए।

Hrithik Roshan top superhit films which proved his acting talent and made him superstar
ऋतिक रोशन, अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहो ना प्यार है

अपनी पहली ही फिल्म में ऋतिक रोशन ने डबल रोल करके फैंस को हैरान कर दिया था। इस फिल्म में ऋतिक के गुड लुक्स के साथ-साथ उनकी एक्टिंग की भी जबरदस्त तारीफ हुई थी। ये बताने की तो जरुरत भी नहीं कि फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट हैं।

Hrithik Roshan top superhit films which proved his acting talent and made him superstar
कोई मिल गया - फोटो : Social Media

कोई मिल गया

ये फिल्म ऋतिक के करियर की सबसे खास और उम्दा फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म में ऋतिक ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था जो बड़ी उम्र का होते हुए भी बच्चों वाला दिमाग रखता है। इसके बाद जब उसकी जिंदगी में एलियन आता है तो फिर उसे शक्तियां मिल जाती है। अपनी इस फिल्म से उन्होंने बता दिया था कि वो बच्चे से लेकर बड़े तक के रोल आसानी से निभा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan top superhit films which proved his acting talent and made him superstar
जोधा अकबर

जोधा अकबर

फिल्म 'जोधा अकबर' में अकबर का रोल निभाने के लिए जब ऋतिक का नाम सामने आया तो फैंस को कनफ्यूजन थी कि ऋतिक ऐसे दमदार शंहशाह का किरदार निभा पाएंगे या नहीं? हालांकि जब ऋतिक पर्दे पर शंहशाह अकबर को रोल में नजर आए तो फैंस उन्हें देखते ही रह गए। ये फिल्म पर्दे पर हिट हुई थी साथ ही ऋतिक को उनके इस किरदार के लिए बहुत तारीफ मिली थी।

विज्ञापन
Hrithik Roshan top superhit films which proved his acting talent and made him superstar
कृष - फोटो : संताबंता

कृष

90 के दशक में शक्तिमान ने भारत को उनका पहला सुपरहीरो दिया था। जिसके बाद लोगों को लगने लगा था कि फिर ऐसा कोई सुपरहीरो कभी सामने ही नहीं आएगा, लेकिन ऋतिक ने कृष के रोल में फैंस को उनका एक नया सुपरहीरो दे दिया। ये फिल्म पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed