फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

300 करोड़ से चंद कदम दूर ऋतिक-टाइगर की 'वॉर', फीकी पड़ी 'द स्काई इज पिंक', जानें कलेक्शन

Sat, 19 Oct 2019 01:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 19 Oct 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan war film box office collection Day 17 Priyanka Chopra The Sky Is Pink Day 7
the sky is pink, war - फोटो : social media

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जंग छिड़ी हुई है। इन दोनों सितारों की 'वॉर' के चलते जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस मालामाल हो गया है तो वहीं यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इस फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं लेकिन कमाई की रफ्तार लगातार जारी है। इस फिल्म को प्रियंका की 'द स्काई इज पिंक' टक्कर देने उतरी थी लेकिन 'वॉर' के कलेक्शन पर ब्रेक लगाने में नाकामयाब हुई। 

Hrithik Roshan war film box office collection Day 17 Priyanka Chopra The Sky Is Pink Day 7
war film - फोटो : social media

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक इस फिल्म ने पहले हफ्ते 238.35 करोड़ और दूसरे हफ्ते 49.65 करोड़ का कलेक्शन किया। ट्वीट के मुताबिक 'वॉर' फिल्म के हिंदी वर्जन ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 7.10 करोड़, शनिवार को 11.20 करोड़, रविवार को 13.20 करोड़, सोमवार (तीसरा हफ्ता) 4.40 करोड़, मंगलवार 3.90 करोड़ , बुधवार को 3.35 करोड़ और गुरुवार को 3.50 का कलेक्शन किया था। 

Hrithik Roshan war film box office collection Day 17 Priyanka Chopra The Sky Is Pink Day 7
The Sky is Pink and war film - फोटो : file photo

गुरुवार तक 'वॉर' के हिंदी वर्जन का कलेक्शन 275.15 करोड़ और तेलुगू और तमिल संस्करण के कलेक्शन को मिलाकर कुल 288 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह फिल्म 300 करोड़ के आंकड़े से महज चंद कदम दूर है। इस फिल्म की रफ्तार को देखकर लगता है कि जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं 'द स्काई इज पिंक' फिल्म की बात करें टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट के अनुसार गुरुवार तक इस फिल्म ने 15.40 करोड़ का कलेक्शन किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan war film box office collection Day 17 Priyanka Chopra The Sky Is Pink Day 7
war film - फोटो : social media

यह फिल्म अब तक की कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 10वें नंबर पर काबिज हो गई है। इसके साथ ही साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
Hrithik Roshan war film box office collection Day 17 Priyanka Chopra The Sky Is Pink Day 7
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्वीट के मुताबिक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में वॉर 10वें नंबर पर है। ट्वीट के मुताबिक पहले नंबर पर बाहुबली 2, दूसरे नंबर पर दंगल, तीसरे नंबर पर संजू, चौथे नंबर पर पीके, पांचवें नंबर पर टाइगर जिंदा है, छठे नंबर पर बजरंगी भाईजान, सातवें नंबर पर पद्मावत, आठवें नंबर पर सुल्तान, नौवें नंबर पर धूम 3, दसवें नंबर पर वॉर है। 

यह भी पढ़ें- डायरेक्टर की बात से नाराज होकर सनी देओल ने फाड़ दी थी अपनी जींस, आज तक नहीं किया SRK के साथ काम
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed