फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल से घर पहुंचते ही अमिताभ ने बीमारी पर तोड़ी चुप्पी, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी सलाह

Sat, 19 Oct 2019 01:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 19 Oct 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan discharged from hospital share picture with aaradhya bachchan
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन को शुक्रवार की देर रात मुंबई के नानावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें कार से घर जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी साथ थे। अमिताभ बच्चन ने सफेद और लाल रंग का जैकेट पहना था। उन्होंने सिर पर टोपी भी लगा रखी थी।

amitabh bachchan discharged from hospital share picture with aaradhya bachchan
amitabh bachchan - फोटो : social media

77 वर्षीय अमिताभ बच्चन मंगलवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे। जानकारी के मुताबिक, अमिताभ के आंतों में दिक्कत थी। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें जैसे ही आईं फैंस लगातार ठीक होने की दुआएं करने लगे हालांकि इस दौरान भी वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहे। अमिताभ ठीक होने के बाद जैसे ही घर लौटे उन्होंने अपने ब्लॉग पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।

amitabh bachchan discharged from hospital share picture with aaradhya bachchan
amitabh bachchan - फोटो : social media

पोस्ट के साथ अमिताभ ने कई तस्वीरें शेयर कीं जिनमें कुछ तस्वीरें उनके घर के बाहर की हैं जब फैंस उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा अमिताभ ने पोती आराध्या के साथ भी कई तस्वीरें शेयर कीं हैं जिसमें वो आराध्या के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan discharged from hospital share picture with aaradhya bachchan
amitabh bachchan - फोटो : ani

पोस्ट में अमिताभ ने कहा कि सभी की निजता का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने लिखा- 'बीमारी और इलाज निजी चीजें हैं। इसका उल्लंघन गलत है। इसका सम्मान करिए। दुनिया में हर चीज बिकने के लिए नहीं होती है। सभी को मेरा प्यार और आभार। उन सभी के लिए जो देखभाल पर विचार करते हैं, जो चिंता करते हैं और मेरे लिए प्रार्थना करते हैं, शुक्रिया।'

विज्ञापन
amitabh bachchan discharged from hospital share picture with aaradhya bachchan
Amitabh Bachchan - फोटो : Facebook

अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के व्यस्त कलाकारों में शुमार हैं। उनकी आने वाली फिल्में हैं- 'गुलाबो सिताबो', 'झुंड' और 'चेहरे'। तीनों ही फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ वह चर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी कर रहे हैं। इस फिल्म का कुछ हिस्सा अगले महीने नवंबर में शूट होगा।

इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं 'सांसद' सनी देओल, नामांकन के दौरान हुए थे कई खुलासे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed