फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: सुनीता की आपबीती सुन सितारे भी रह गए हैरान, 15 की उम्र में 8 लोगों ने किया था गैंगरेप

Sat, 19 Oct 2019 01:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 19 Oct 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show karamveer episode sunita krishnan
kbc 11 - फोटो : sony

'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 के कर्मवीर एपिसोड में शुक्रवार को समाज सेविका सुनीता कृष्णन पहुंचीं। सुनीता ने बताया कि कैसे उन्होंने अलग-अलग जगहों पर बच्चियों और महिलाओं को यौन तस्करी से छुड़ाया है। सुनीता को उनके काम के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।

kbc 11 amitabh bachchan show karamveer episode sunita krishnan
kbc 11 - फोटो : sony

शो में पहुंचीं सुनीता ने बताया कि 'दुनिया के 155 देशों में ये समस्या है। गरीबी और लाचारी की वजह से चार साल की बच्ची भी बेची जाती है। अभी तक मैंने जितने लोगों को बचाया है उनमें सबसे छोटी बच्ची साढ़े तीन साल की है। वो भी वेश्यालय में थी। हमें पुरुषों के बारे में सोचना होगा कि एक आदमी 10 साल की बच्ची को खरीद रहा है।' 

kbc 11 amitabh bachchan show karamveer episode sunita krishnan
kbc 11 - फोटो : sony

सुनीता प्रज्जवला नाम की संस्था चलाती हैं। सुनीता के काम को देखते हुए अमिताभ बच्चन समेत सभी दर्शक खड़े होकर ताली बजाने लगते हैं जिस पर सुनीता कहती हैं कि हमें अधिकतर जगह भगाया ही जाता है। इस शो में ही हो रहा है जब हमारे लिए तालियां बजाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show karamveer episode sunita krishnan
amitabh bachchan - फोटो : sony

अमिताभ से सुनीता पूछते हैं कि वो इस काम को करने के लिए कैसे या फिर किससे प्रभावित हुईं। सुनीता अपनी आपबीती बताती हैं कि 'जब मैं 15 साल की थी तो मेरा गैंगरेप हुआ। 8 लोगों ने मेरा बलात्कार किया था। उस वक्त मेरे सामने दो विकल्प थे। एक था कि मैं पीड़ित बनकर बैठी रहूं या फिर मैं समाज को नकार दूं और सर्वाइव करूं। उस दिन मैंने सोचा कि जब तक मेरी सांस है तब तक मैं ऐसे मुहिम में जुटी रहूंगी जिससे ऐसी महिलाओं को बचा सकूं जो वेश्यालयों में फंसी हुई हैं या तस्करी की शिकार हुई हैं।' सुनीता की बातें सुनकर अमिताभ कहते हैं कि अपनी आपबीती पर इस तरह बात करना आसान नहीं होता है। 

विज्ञापन
kbc 11 amitabh bachchan show karamveer episode sunita krishnan
anushka sharma - फोटो : social media

सुनीता के इस एपिसोड के बाद इंडस्ट्री के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी हैं। अनुष्का शर्मा ने लिखा- 'सुनीता कृष्णन ने एक डराने वाली सच्चाई जो एक धर्मयुद्ध की तरह है समाज के सामने रखा है। यह सिर्फ न चौंकाने वाला, बल्कि बेहद दर्दनाक भी है। वह महिलाओं और छोटी बच्चियों को सेक्स ट्रैफिकिंग से बचाने का अद्भुत कार्य कर रही हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed