{"_id":"6277ecef1fe6c328f171d71f","slug":"hrithik-roshan-wished-his-mother-with-a-special-instagram-post-on-mother-s-day-caption-will-touch-your-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mother's Day: ऋतिक रोशन ने खास अंदाज में अपनी मां को किया मदर्स डे विश, दिल छू लेगा कैप्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mother's Day: ऋतिक रोशन ने खास अंदाज में अपनी मां को किया मदर्स डे विश, दिल छू लेगा कैप्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 08 May 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत समेत दुनियाभर में मई के दूसरे रविवार के दिन मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हर शख्स अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल करना चाहता है। बॉलीवुड के सितारे भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। सुबह से अब तक कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए दिल छू लेने वाले पोस्ट शेयर किए हैं। अब इस लिस्ट में एक्टर ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल हो गया है। ऋतिक ने अलग अंदाज में अपनी मां को मदर्स डे विश किया है।
2 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर शेयर कीं फोटोज
दरअसल, ऋतिक की तरह ही उनकी मां पिंकी रोशन भी फिटनेस फ्रीक हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वह काफी फिट रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें देखकर लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। इस बीच ऋतिक ने भी अपनी मां के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ योग करती हुई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटोज में एक्टर की मांग के साथ गहरी बॉन्डिंग नजर आ रही है। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मदर्स डे पर आप सभी के कुछ मम्मा मोमेंट साझा कर रहा हूं। मैं उन्हें एक फिल्म के लिए ले गया था जो उन्हें ज्यादा पसंद नहीं आई। इसके बाद उन्होंने मुझे कुछ योगासन सिखाए जिससे मैं बहुत खुश हूं। मां वास्तव में ताकत के बारे में बहुत सारी अच्छी चीजें जानती हैं। सभी को हैप्पी मदर्स डे लव यू मां।'
3 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऋतिक का यह पोस्ट फैंस के साथ सेलेब्स को भी काफी पसंद आ रहा है। इस पोस्ट पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुक हैं। विक्की कौशल और दर्शन कुमार ने उनके इस पोस्ट पर हार्ट का इमोजी बनाया है। वहीं फैंस भी अपने फेवरेट स्टार की फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म विक्रम वेधा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में फिल्म से जुड़ा उनका लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बता दें कि यह फिल्म साउथ की इसी नाम से बनी सुपरहिट फिल्म की रीमेक है। फिल्म में उनके अलावा सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।