फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother’s Day: काजल अग्रवाल पर लगा कविता कॉपी करने का आरोप, कॉपीराइट की शिकायत के बाद एक्ट्रेस ने दिया क्रेडिट

Sun, 08 May 2022 10:30 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 08 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kajal Aggarwal called out for copying poem on Mothers Day, writer files copyright infringement complaint
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram

मदर्स डे के मौके पर अभिनेत्री काजल अग्रवाल को आलोचना का सामना करना पड़ गया। अभिनेत्री पर एक इंस्टाग्राम यूजर सारा ने मां के लिए लिखी गई कविता और कैप्शन को कॉपी करने का आरोप लगाया था। सारा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अभिनेत्री के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत भी दर्ज कराई। हालांकि बाद में अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट को एडिट कर कविता का श्रेय लेखिका को दे दिया और अपने कमेंट्स को बंद कर दिया। 

Kajal Aggarwal called out for copying poem on Mothers Day, writer files copyright infringement complaint
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अभिनेत्री ने मदर्स डे के मौके पर अपने बेटे नील की अच्छी नानी होने के लिए अपनी मां सुमन अग्रवाल के लिए पोस्ट शेयर किया था और कैप्शन में जिन लाइनों का प्रयोग किया था वह सारा नामक एक लेखिका की थी। इसके अलावा उन्होंने सारा को कई क्रेडिट भी नहीं दिया था। अभिनेत्री की पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए इंस्टाग्राम यूजर ने उसी का स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा कि काजल अग्रवाल ने माय डियर मम कविता की ओरिजिनल कॉपी शेयर की है। इसके साथ मेरा ही कैप्शन कुछ शब्दों को बदलकर शेयर किया है। किसी के पास अगर समय हो तो उन्हें मुझे क्रेडिट देने के लिए उन्हें कहे। उम्मीद है कि यह एक गलतफहमी ही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)


 

Kajal Aggarwal called out for copying poem on Mothers Day, writer files copyright infringement complaint
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर जब सारा की पोस्ट शेयर होने लगी तो काजल अग्रवाल ने अपनी पोस्ट को एडिट कर दिया और सारा को कविता के लिए श्रेय भी दे दिया। हालांकि काजल ने अपनी पोस्ट पर कमेंट्स को हाइड कर दिया है। इसके बाद सारा ने जिन लोगों ने उन्हें क्रेडिट दिलाने में साथ दिया उनका धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Aggarwal called out for copying poem on Mothers Day, writer files copyright infringement complaint
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram

बता दें कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 को शादी की थी और इसी साल 19 अप्रैल को अपने पहले बच्चा का इस दुनिया में स्वागत किया है। वहीं, मदर्स डे के मौके पर काजल अग्रवाल ने अपने बेटे नील किचलू की पहली झलक भी अपने फैंस के साथ साझा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed