हिंदी सिनेमा में डांस, एक्शन और इमोशन का कंप्लीट पैकेज माने जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान के नए रिश्ते को लेकर मुंबई की हवाओं में सोमवार की सुबह से काफी सरगोशियां हैं। सुजैन और अर्सलान गोनी के रिश्तों पर फिर से लाइम लाइट पड़ रही है और उधर ऋतिक रोशन ने भी अपनी अगली फिल्म ‘विक्रमवेधा’ का अबू धाबी का शेड्यूल पूरा कर लिया है। अगले साल 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म ऋतिक रोशन विलेन बने हैं जबकि हीरो होंगे सैफ अली खान। सैफ इस फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग लखनऊ में शुरू कर चुके हैं।
Photos: ऋतिक रोशन ने खत्म किया ‘विक्रम वेधा’ का अबू धाबी शेड्यूल, इधर सुजैन की फिर दिखीं अर्सलान संग तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक को बनाने में कम से कम आधा दर्जन प्रोडक्शन कंपनियां काम कर रही हैं। मूल रूप से तमिल में बनी ‘विक्रम वेधा’ में आर माधवन और विजय सेतुपति ने काम किया। इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट और उसी की पार्टनरशिप कंपनी वाई नॉट स्टूडियो ने बनाया। फिल्म के बौद्धिक संपदा अधिकार चूंकि रिलायंस एंटरटेनमेंट के पास ही थे इसलिए उसने अपनी एक और पार्टनरशिप कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स को इसके हिंदी रीमेक की जिम्मेदारी सौंपी। इस फिल्म को पहले शाहरुख खान और माधवन करने वाले थे, फिर फिल्म में आमिर खान और ऋतिक रोशन को लाने की चर्चाएं हुईं। फाइनली ये फिल्म ऋतिक रोशन और सैफ के साथ बननी शुरू हुई है।
सोमवार की सुबह ही रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी सीरीज ने इस फिल्म का अबू धाबी शेड्यूल पूरा होने के बारे में बयान जारी किया। रिलायंस एंटरटेनमेंट, वाई नॉट स्टूडियोज और फ्राइडे फिल्मवर्क्स के अलावा टी सीरीज भी इस फिल्म के निर्माण में भागीदार बन चुकी है। दोनों कंपनियों के ऋतिक रोशन को लेकर जारी बयान की टाइमिंग को लेकर हिंदी सिनेमा जगत में सुबह से कानाफूसी चल रही है। सोमवार की सुबह ही अर्सलान गोनी और सुजैन खान के रिश्तों को लेकर एक अंग्रेजी अखबार ने रिपोर्ट प्रकाशित की हालांकि दोनों के रिश्तों पर फिल्म जगत के खबरियों की निगाहें इस साल कोरोना की दूसरी लहर आने के पहले से टिकी हुई हैं।
Hrithik Roshan wraps up Vikram Vedha’s first schedule in Abu Dhabi and Saif Ali Khan commences the next schedule in Lucknow.
The film releases in cinemas worldwide on September 30, 2022.@iHrithik #SaifAliKhan @radhika_apte @PushkarGayatri #BhushanKumar @sash041075 @chakdyn pic.twitter.com/8l0WxpXPB5
जानकारी के मुताबिक फिल्म के अबू धाबी वाले पहले शेड्यूल में ऋतिक रोशन और फिल्म के दूसरे कलाकारों ने करीब एक महीने कम किया। अबू धाबी शेड्यूल पूरा होने के बाद फिल्म के निर्देशक गायत्री और पुष्कर ने लखनऊ में सैफ अली खान के साथ फिल्म का काम शुरू किया। गायत्री और पुष्कर ने ही ओरीजनल ‘विक्रम वेधा’ को भी लिखा और निर्देशित किया है। ये दोनों ही फिल्म की रीमेक भी बना रहे हैं। निर्देशक कहते हैं, ‘ऋतिक और सैफ दोनों महान कलाकार हैं। दोनों के साथ काम करके हमें भी प्रसन्नता है हमारे पास एक बढ़िया टीम है और हमें उम्मीद है कि हम एक रोचक और दमदार फिल्म बनाने में कामयाब रहेंगे।’