फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: यूट्यूब पर छाए भोजपुरी के ये दो गाने, बने साल 2021 के टॉप म्यूजिक वीडियो

Mon, 06 Dec 2021 01:16 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 06 Dec 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: These two songs of Bhojpuri dominated YouTube, became the top music video of the year 2021
साल 2021 के टॉप भोजपुरी गाने - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्मों के साथ साथ उनके गाने भी लोगों के बेहद पसंद आते हैं। आलम ये है कि भोजपुरी के गानों के चाहने वाले सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। यहां तक कि विदेशों के पब-डिस्कों में भी इन गानों को खूब पसंद किया जाता है। यही वजह है कि यूट्यूब पर इन गानों के व्यूज करोड़ों में होते हैं। वहीं हाल में ही यू-ट्यूब ने साल 2021 के टॉप-10 म्यूजिक वीडियो की लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में भोजपुरी के दो गानों को जगह दी गई है। जिसे सबसे ज्यादा यूट्यूब पर देखा गया है। जानिए कौन से वो दो गाने हैं जिन्होंने तमाम बड़े स्टार की विडियो को पछाड़ते हुए टॉप दस में जगह बनाई है।

Bhojpuri: These two songs of Bhojpuri dominated YouTube, became the top music video of the year 2021
कुंवारे में गंगा नहईले बानी 2 - फोटो : Social media

दूसरे नंबर पर मिला स्थान
भोजपुरी का गाना 'कुंवारे में गंगा नहईले बानी' साल 2021 का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला म्यूजिक वीडियो बन गया है। यह टॉप-10 म्यूजिक वीडियो की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। ये गाना अंकुश राजा और शिल्पी राज ने गाया था। इस गाने को बोस रामपुरी ने लिखा है। वहीं, इसका म्यूजिक संगीत आर्य शर्मा ने दिया है। इस गाने को 47 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।

Bhojpuri: These two songs of Bhojpuri dominated YouTube, became the top music video of the year 2021
नदी बिचे नईया डोले - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरा गाना भी रहा हिट
भोजपुरी का दूसरा गाना 'नदी बिचे नईया डोले' टॉप-10 म्यूजिक वीडियो में 8वां स्थान पर रहा। इस गाने को शिल्पी राज ने गाया है। इसी साल 17 अप्रैल को वीआर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर गाने को रिलीज किया गया था। गाने में एक्ट्रेस रानी नजर आईं थी।  इस गाने को 34 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: These two songs of Bhojpuri dominated YouTube, became the top music video of the year 2021
लुट गए - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड गाने हैं सबसे आगे
टॉप-10 म्यूजिक वीडियो में 10 में से 6 बॉलिवुड गानें शामिल रहे हैं। जबकि भोजपुरी के दो और तमिल और तेलुगू का एक गाना शामिल है।
विज्ञापन
Bhojpuri: These two songs of Bhojpuri dominated YouTube, became the top music video of the year 2021
बादशाह - फोटो : Social Media

टॉप-10 म्यूजिक वीडियो
1.लुट गए 
2.कुंवारे में गंगा में नहईले बानी बानी 
3.बादशाह- पानी पानी
4.बारिश की जाए 
5.सइंया जी
6.SarangaDariya 
7.नदी बिचे नईया डोले 
8.बारिश बन जाना 
9.Dhee ft. Arivu
10.Raataan Lambiyan 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed