फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer Lawrence Pregnancy: करीना कपूर ने जेनिफर लॉरेंस को बताया 'बेहद खूबसूरत', शेयर की बेबी बंप वाली तस्वीर

Mon, 06 Dec 2021 12:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 06 Dec 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Kareena kapoor khan shares picture of pregnant Jennifer Lawrence calls her simply gorgeous
करीना कपूर खान और जेनिफर लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोमवार को न्यूयॉर्क में हॉलीवुड फिल्म डोंट लुक अप के प्रीमियर पर अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस की एक तस्वीर साझा की। जिसमें जेनिफर लॉरेंस का बेबी बंप नजर आ रहा है। करीना कपूर खान ने फोटो शेयर करने के साथ ही हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस का बेहद खूबसूरत बताया।



 

Kareena kapoor khan shares picture of pregnant Jennifer Lawrence calls her simply gorgeous
Jennifer Lawrence-Leonardo DiCaprio - फोटो : fan.of.leonardo.dicaprio/insta

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस और एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो की तस्वीर शेयक की है। इस फोटो में जेनिफर इस फिल्म में अपने सह-कलाकार लियोनार्डो के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं और उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर के कैप्शन में करीना कपूर खान ने लिखा 'सिंपल गॉर्जियस।
 

Kareena kapoor khan shares picture of pregnant Jennifer Lawrence calls her simply gorgeous
Jennifer Lawrence,Leonardo DiCaprio - फोटो : ANI

जेनिफर ने प्रीमियर में गोल्डन गाउन पहना था। वह लियोनार्डो, मेरिल स्ट्रीप, जोनाह हिल और किड क्यूडी के साथ खड़ी हुई नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena kapoor khan shares picture of pregnant Jennifer Lawrence calls her simply gorgeous
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस जेनिफर को इससे पहले पिछले महीने लॉस एंजिल्स में रॉस हाउस में एक अंतरंग स्क्रीनिंग में बेबी बंप के साथ देखा गया था। उनकी फिल्म डोंट लुक अप 10 दिसंबर को चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके बाद  24 दिसंबर को यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

जेनिफर और कुक के रिलेशनशिप की अफवाह साल 2018 में सामने आई थी। इसके बाद फरवरी 2019 में इस जोड़ने ने सगाई करी और 19 अक्तूबर 2019 को शादी के बंधन में बंधे।

 

विज्ञापन
Kareena kapoor khan shares picture of pregnant Jennifer Lawrence calls her simply gorgeous
करीना कपूर की ट्रेडिशनल ड्रेस - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

गौरतलब है कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बच्चों और पति की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। करीना कपूर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में आमिर खान होंगे। फिल्म हॉलीवुड मूवी  फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed