हुमा कुरैशी बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर अभिनय की दुनिया और दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से कदम रखा था। अपनी पहली फिल्म से ही हुमा बॉलीवुड का मशहूर नाम बन गईं। उन्होंने अपने करियर के दौरान शाहरुख खान और आमिर खान जैसे कई बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया। बॉलीवुड के साथ-साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अभिनेत्री का नाम इंडस्ट्री में कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा है। आज हुमा कुरैशी अपना 37 वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेत्री के अफेयर के बारे में।
Huma Qureshi: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से रातों-रात स्टार बनीं हुमा कुरैशी, इंडस्ट्री के कई सितारों के साथ जुड़ा नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुमा कुरैशी का जन्म 28 जुलाई 1986 को दिल्ली में हुआ था। हुमा ने साल 2007 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कई सीरियल्स और विज्ञापनों में काम किया और धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं। इसी दौरान अभिनेत्री ने मनोज तंवर के नाम के लड़के को डेट करना शुरू किया। हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा लंबा टिक नहीं पाया और जल्द ही दोनों की राहें अलग हो गईं। मनोज से अलग होने के बाद हुमा कुरैशी का नाम नेहरू प्लेस के एक बिजनेसमैन इब्राहिम अंसारी के साथ जुड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने साल 2008 में एक दूसरे को डेट किया, लेकिन इब्राहिम के साथ भी हुमा का रिश्ता लंबा नहीं टिक पाया और वह दोनों अलग हो गए।
Jailer Song: गाने की लॉन्चिंग पर तमन्ना भाटिया से हुआ विजय वर्मा पर सवाल, पढ़िए जवाब में क्या बोलीं अभिनेत्री
साल 2012 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म से हुमा कुरैशी ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। इस दौरान हुमा का नाम अर्जन बाजवा के साथ जुड़ा। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Nargis Fakhri: "वह रोज मुझे कब्रिस्तान तक ले जाता और..." नरगिस फाखरी ने साझा किया भूतिया घर का अनुभव
रिपोर्ट्स के अनुसार, हुमा कुरैशी का नाम शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ा है। बताया जाता है कि कुछ समय के लिए हुमा कुरैशी ने शाहिद को भी डेट किया था, लेकिन ज्यादा समय तक उनका यह रिश्ता टिक नहीं पाया और जल्दी दोनों की राहें अलग हो गईं।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बिग बॉस के इन दो कंटेस्टेट्स को बताया 'रॉकी और रानी', बहन पूजा के लिए कही यह बात
हुमा कुरैशी को बॉलीवुड में पहला मौका देने वाले निर्देशक अनुराग कश्यप ही थे। अनुराग ने विज्ञापनों में हुमा को देखने के बाद उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया और उन्हें फिल्म का ऑफर दिया। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में हुमा नवाजुद्दीन की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आई थीं। यहां से फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। इंडस्ट्री में एक समय यह खबरें आई थीं कि हुमा और अनुराग भी एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अफवाह फैली थी कि हुमा और अनुराग रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कबूल नहीं किया।
Vikramaditya Motwane: 'जुबली' के बाद विक्रमादित्य ने किया दो सीरीज का एलान, इमरजेंसी और तिहाड़ पर होंगी आधारित