फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Welcome3: 'वेलकम 3' में उदय शेट्टी-मजनू भाई को रिप्लेस करेगी मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी? जानें क्या है मामला

Fri, 28 Jul 2023 09:35 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 28 Jul 2023 09:35 AM IST
विज्ञापन
Welcome 3 Sanjay Dutt and Arshad Warsi to replace Nana Patekar and Anil Kapoor in Akshay Kumar film reports
अरशद वारसी, संजय दत्त,अनिल कपूर और नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले जब अक्षय कुमार ने फिल्म 'वेलकम 3' की घोषणा की थी तब से फैंस में फिल्म को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। लोग इस फिल्म की कास्टिंग और कहानी के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। 'वेलकम 3' में अक्षय कुमार और परेश रावल एक बार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। वहीं कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में अरशद वारसी और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। 

Welcome 3 Sanjay Dutt and Arshad Warsi to replace Nana Patekar and Anil Kapoor in Akshay Kumar film reports
अनिल कपूर और नाना पाटेकर के साथ फिरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

खबर है कि फिल्म मेकर फिरोज नाडियाडवाला संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जगह पर इस फिल्म को नया रूप देने की योजना बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि  'वेलकम 3' में  मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी  उदय शेट्टी और मजनू भाई की जगह ले सकते हैं।


 
Welcome 3 Sanjay Dutt and Arshad Warsi to replace Nana Patekar and Anil Kapoor in Akshay Kumar film reports

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट कुछ समय पहले ही तैयार हो चुकी है। फिल्म निर्माता संजय दत्त और अरशद को गैंगस्टर - मजनू और उदय की भूमिका निभाकर इस कॉमिक सीपर की कहानी में एक नया मोड़ लाने की योजना बना रहे हैं। यह जोड़ी पहले ही मुन्ना और सर्किट के रूप में अपनी केमिस्ट्री दिखा चुकी है और अब एक नई फ्रेंचाइजी में आयाम तलाशने का समय होगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Welcome 3 Sanjay Dutt and Arshad Warsi to replace Nana Patekar and Anil Kapoor in Akshay Kumar film reports
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि अगले साल अक्षय कुमार 'जॉली एलएलबी 3' और 'हाउसफुल 5' की शूटिंग पूरी करने के बाद इसकी शूटिंग शुरू होगी। वहीं, अनिल कपूर और नाना पाटेकर के इस फिल्म से बाहर होने की वजह को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का निर्माता के बीच पैसों की लेन-देन का मामला सामने आया है।

Mahal Joy Bimal Roy Review: बिमल रॉय के बेटे ने सिनेमाघर में देखी ‘महल’, सोशल मीडिया पर लिखा तीखा रिव्यू

विज्ञापन
Welcome 3 Sanjay Dutt and Arshad Warsi to replace Nana Patekar and Anil Kapoor in Akshay Kumar film reports
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि वेलकम 3 का निर्देशक कौन होगा। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि सुनील शेट्टी भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। वहीं, वेलकम 3 के एक्टर अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म ओह माई गार्ड 2 को लेकर चर्चा में हैं। 

यह भी पढ़ें-  RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणबीर को भाया रणवीर का किरदार, एक्टर की तारीफ में कह दी यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed