फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG 2: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ रिलीज होगा 'ओएमजी 2' का ट्रेलर, लिखी होगी यह चेतावनी

Fri, 28 Jul 2023 09:19 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 28 Jul 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
omg 2 trailer will attached with rocky aur rani ki prem kahani with this warning akshay kumar pankaj tripathi
ओएमजी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

इन दिनों अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ओएमजी 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने रिवाइजिंग कमिटी के पास दोबारा से रिव्यू के लिए भेजा गया है। मेकर्स ने फिल्म में कुछ ऐसे दृश्य दिखाए हैं, जिनसे लोगों को आपत्ति हो सकती है। यही वजह है कि इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने 20 कट लगाए हैं। यही वजह है कि फिल्म को सीबीएफसी की ओर से हरी झंडी नहीं मिला पाई है। अब इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 

omg 2 trailer will attached with rocky aur rani ki prem kahani with this warning akshay kumar pankaj tripathi
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार की ओएमजी 2 को लेकर खबर आ रही है कि इस फिल्म का ट्रेलर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ रिलीज होगा। हालांकि ट्रेलर लॉन्च को लेकर एक शर्त भी होगी। ट्रेलर के साथ एक चेतावनी भी लिखी गई है, जिसमें लिखा है, 'इस फिल्म को अभी तक प्रमाणित नहीं किया गया है।' इसकी वजह शायद यही है कि फिल्म सीबीएफसी के पास अटकी हुई है।

इसे भी पढ़ें- RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणबीर को भाया रणवीर का किरदार, एक्टर की तारीफ में कह दी यह बात

omg 2 trailer will attached with rocky aur rani ki prem kahani with this warning akshay kumar pankaj tripathi
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खबर है कि सीबीएफसी द्वारा फिल्म को लेकर मांगे गए संशोधन पर निर्माताओं को कारण बताओ नोटिस का जवाब भी देना होगा। हालांकि निर्माता चाहें तो अपनी फिल्म को सेंसर बोर्ड की री-रिवाइजिंग कमेटी के पास ले जा सकते हैं। गौरतलब है कि निर्माता अभी भी फिल्म को लेकर अगले कदम पर चर्चा कर रहे हैं क्योंकि फिल्म की रिलीज 11 अगस्त को होनी थी, लेकिन इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
omg 2 trailer will attached with rocky aur rani ki prem kahani with this warning akshay kumar pankaj tripathi
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि इससे पहले भी खबर आई थी कि ओएमजी 2 के निर्माता फिल्म की रिलीज की तारीख बदलने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि वे सीबीएफसी द्वारा सुझाए गए बदलावों के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। निर्माता न तो कट्स से खुश हैं और न ही ए सर्टिफिकेट से क्योंकि इससे फिल्म का सार और यौन शिक्षा का विषय प्रभावित होगा जिसे हर उम्र के लोगों को देखना चाहिए।

विज्ञापन
omg 2 trailer will attached with rocky aur rani ki prem kahani with this warning akshay kumar pankaj tripathi
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार एक यूजर ने अक्षय कुमार की नई फिल्म की कहानी का खुलासा कर दिया था। इस वायरल पोस्ट का दावा था कि 'ओएमजी 2' की कहानी एक गे लड़के पर आधारित है। उस लड़के को कॉलेज में उसकी सेक्शुएलिटी के लिए चिढ़ाया जाता है, वह परेशान होकर आत्महत्या कर लेता है। इस वाकया से आहत होकर कॉलेज के प्रोफेसर पंकज त्रिपाठी बच्चों के लिए सेक्स एजुकेशन कंपलसरी करवाने की कोशिश करते हैं, ताकि कॉलेज के बच्चे चीजों को सीखें और बुलिंग कम हो जाए। फिल्म में धार्मिक लोग इस बात का विरोध करते हैं और इसे भगवान की नियति के खिलाफ बताते हैं। इसके बाद भगवान शिव बने अक्षय कुमार, पंकज की मदद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed