फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणबीर को भाया रणवीर का किरदार, एक्टर की तारीफ में कह दी यह बात

Fri, 28 Jul 2023 08:37 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 28 Jul 2023 08:37 AM IST
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani actor Ranveer Singh reveals Ranbir Kapoor reaction after watching his film
रणबीर कपूर , रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर करण जौहर की मचअवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आज यानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का सिनेमाप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुबंई में रखी गई। इस मौके पर इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे पहुंचे। इस बीच अभिनेता रणबीर कपूर भी पत्नी आलिया की इस फिल्म को देखने पहुंचे।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani actor Ranveer Singh reveals Ranbir Kapoor reaction after watching his film
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस दौरान एक्टर रणवीर सिंह ने रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जी हां, अभिनेता ने उनके बारे में बताते हुए कहा कि रणबीर जब 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखी तो वो रणवीर की एक्टिंग देख हैरान रह गए और उन्होंने उनकी काफी सराहना भी की । उन्होंने कहा, 'पिछले दिन रणबीर ने हमारे साथ हमारी फिल्म #RRKPK देखी, किसी ऐसे इंसान से सुनना बहुत अच्छा लगा, जिसकी कला की मैं बहुत प्रशंसा करता हूं।' मैंने पहले भी दिल्ली के लड़के का किरदार निभाया था, लेकिन बिल्कुल कोई समानता नहीं थी। वह वास्तव में सराहनीय था।”

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani actor Ranveer Singh reveals Ranbir Kapoor reaction after watching his film
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मीडिया से बातचीत के दौरान पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में अपने पसंदीदा प्रतिभागियों के बारे में भी खुलासा किया। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट्स एल्विश यादव और मनीषा रानी हैं। गौरतलब है कि आलिया भट्ट की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट भी सलमान खान के इस शो का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani actor Ranveer Singh reveals Ranbir Kapoor reaction after watching his film
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए। रणबीर कपूर के अलावा, रणवीर सिंह का परिवार, सारा अली खान, जावेद अख्तर, इब्राहिम अली खान, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, शबाना आजमी, गौरी खान, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए। हालांकि, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुए।

Dhanush: शेखर कम्मुला के साथ पहली बार काम करेंगे धनुष, पोस्टर जारी कर किया अगली फिल्म 'डी51' का आधिकारिक एलान

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani actor Ranveer Singh reveals Ranbir Kapoor reaction after watching his film
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में  रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, अभिनेत्री जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

यह भी पढ़ें- Mahal Joy Bimal Roy Review: बिमल रॉय के बेटे ने सिनेमाघर में देखी ‘महल’, सोशल मीडिया पर लिखा तीखा रिव्यू
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed