फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: वो फिल्में जिन्हें दर्शकों ने किया सिरे से खारिज, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर की करोड़ों की कमाई

Tue, 22 Jun 2021 10:24 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 22 Jun 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
Humshakals to coolie number one bollywood films with bad script earned crore on the box office
हाउसफुल, द्रोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हर साल ढेरों फिल्म बनती हैं जिनमें से कुछ इतिहास रचती हैं तो कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें दर्शक सिरे से खारिज कर देते हैं। एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए दमदार कहानी, शानदार कलाकार और जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ बढ़िया निर्देशन की भी जरूरत होती है। इसके बाद कहानी दर्शकों को पसंद आती है और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करती है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं हैं जिनकी स्क्रिप्ट दर्शकों को पसंद नहीं आई बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली। इतना ही नहीं आलोचकों को भी ये फिल्में प्रभावित नहीं कर पाईं, लेकिन इसका उनकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा।



दर्शकों और आलोचकों ने किया खारिज फिर कमाई करोड़ों में

कई बार इन फिल्मों की कमाई देखकर ऐसा लगता है कि बिना कहानी के भी अगर बड़ी स्टार कास्ट फिल्म में हो तो फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकती है। हालांकि इन फिल्मों ने मेकर्स को तो फायदा पहुंचाया लेकिन जनता निराश रह गई। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो दर्शकों और आलोचकों को खास पसंद नहीं आई लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली।

Humshakals to coolie number one bollywood films with bad script earned crore on the box office
हमशकल्स - फोटो : सोशल मीडिया

हमशकल्स

साजिद खान की कॉमेडी फिल्म 'हमशकल्स' आलोचकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। इतना ही नहीं फिल्म को दर्शकों ने भी सिरे से खारिज कर दिया था। यहां तक कि फिल्म के मुख्य अभिनेता सैफ को भी इस फिल्म का हिस्सा बनने का अफसोस था। खराब कहानी और बकवास अभिनय के चलते फिल्म देखकर दर्शकों को हंसी नहीं बल्कि रोना आ गया। हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 86.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा रितेश देशमुख, बिपाशा बसु, तमन्ना भाटिया, बिपाशा बासु और राम कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे।

Humshakals to coolie number one bollywood films with bad script earned crore on the box office
द्रोण - फोटो : सोशल मीडिया

द्रोण

अभिषेक बच्चन की फ्लॉप फिल्मों से एक 'द्रोण' कब आई और कब चली गई किसी को पता नहीं चला। फिल्म में अभिषेक के साथ प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं, लेकिन वो भी अपना जादू दर्शकों पर नहीं चला पाईं। गोल्डी बहल ने एक भारतीय सुपरहीरो फिल्म बनाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन दर्शकों को फिल्म की कहानी ही पसंद नहीं आई। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 24 करोड़ रुपये कमा लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Humshakals to coolie number one bollywood films with bad script earned crore on the box office
हाउसफुल - फोटो : सोशल मीडिया

हाउसफुल 3

साजिद खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल' के तीसरे पार्ट को दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। आलोचकों को तो फिल्म बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। वही घिसे-पीटे डायलॉग और बोरिंग कहानी से दर्शकों को कोई आनंद नहीं मिला।हंसाने के नाम पर फूहड़ता का भी प्रदर्शन किया गया ,लेकिन किसी भी तरह से दर्शक इस फिल्म से संतुष्ट नजर नहीं आए। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 195 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
Humshakals to coolie number one bollywood films with bad script earned crore on the box office
कुली नंबर 1 - फोटो : सोशल मीडिया

कुली नंबर वन

डेविड धवन ने अपने ही फिल्म 'कुली नंबर वन' का रीमेक बनाया। जहां पहली फिल्म में गोविंदा का जादू दर्शकों पर खूब चला तो वहीं इस फिल्म में वरुण धवन कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। ये फिल्म दर्शकों तो पसंद नहीं आई साथ ही आलोचकों भी इस फिल्म से निराश हुए। हालांकि अमेजन पर इस फिल्म को तीस लाख तक व्यूज मिले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed