{"_id":"60d0a3318ebc3e348b79e217","slug":"jackie-shroff-talked-about-the-time-when-he-got-bankrupt-after-amitabh-and-katrina-film-boom-got-bankrupt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लैशबैक: अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जिसके फ्लॉप होने से दिवालिया हो गए थे जैकी श्रॉफ, बेचना पड़ा था घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फ्लैशबैक: अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जिसके फ्लॉप होने से दिवालिया हो गए थे जैकी श्रॉफ, बेचना पड़ा था घर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जैकी श्रॉफ, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सितारों को देखकर अक्सर फैंस के मन में ख्याल आता है कि ये लोग हमेशा लग्जीरियस लाइफ ही जीते हैं। सितारों के महंगे कपड़े, जूते और हॉलीडे विजीट को देखकर अक्सर फैंस इसी भ्रम में रहते हैं कि इन सितारों को किसी चीज की कमी नहीं होती है। हालांकि किसी का भी वक्त एक जैसा नहीं रहता है। बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपने जीवन में कड़ा संघर्ष किया है। इतना ही नहीं कई बार ऐसा भी हुआ जब ये सितारे आसमान की बुलंदियों तक पहुंच कर अचानक नीचे आ गए। इस लिस्ट में बॉलीवुड के भिड़ू यानि जैकी श्रॉफ का नाम भी शामिल है।
जब जैकी को बेचना पड़ा अपना घर
जैकी श्रॉफ की गिनती बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में की जाती है। उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त सफलता देखी। हालांकि उनके जीवन में एक ऐसा पल भी आया था जब उनकी एक फ्लॉप फिल्म के चलते वो आर्थिक तंगी का शिकार हो गए। उनके सिर पर बहुत कर्जा हो गया था और इसे चुकाने के लिए उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा था। उन दिनों दोगुनी मेहनत कर वो अपना कर्जा चुकाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बारे में जैकी श्रॉफ ने खुद ही खुलासा किया।
2 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2003 में रिलीज हुई 'बूम' पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। कटरीना कैफ की डेब्यू फिल्म उनके लिए तो खराब साबित हुई ही थी साथ ही जैकी श्रॉफ को भी इस फिल्म की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। बूम फिल्म में कटरीना के अलावा अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, जीनत अमान, गुलशन ग्रोवर जैसे बड़े सितारे थे। इस फिल्म को जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने प्रोड्यूस किया था।एक इंटरव्यू में बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा कि, 'मुझे पता था कि हमने कुछ करने की कोशिश की और हमने कुछ खो दिया। अगर मुझे इसके लिए भुगतान करना पड़ा तो मैं भुगतान करूंगा। मैंने जितना हो सकता था उतना काम किया था और हमने सभी को भुगतान किया ताकि हमारे परिवार का नाम साफ हो जाए। बिजनेस में ऊपर नीचे होता ही है, ये जरूरी नहीं है कि हम ऊपर ही रहेंगे, लेकिन ये जानना जरूरी है कि ऐसे वक्त में भी अपना विवेक और नैतिकता कैसे बनाए रखें'।
3 of 5
जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकी ने आगे बताया कि उनकी स्थिति उस वक्त काफी खराब हो गई थी लेकिन उन्होने अपने बच्चों टाइगर और कृष्णा पर इसका प्रभाव नहीं पड़ने दिया।जैकी ने कहा कि, 'मेरे बच्चों को कुछ भी समझ नहीं आया। वो बहुत छोटे थे और हमने इसे उन तक पहुंचने वहीं दिया'। हालांकि बाद में जैकी श्रॉफ को अच्छी फिल्में मिली और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैकी श्रॉफ का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अब टाइगर ने कथित तौर पर जैकी से वादा किया है कि वो अपने पिता के उस खोए हुए घर को वापस खरीद लेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जैकी ने कहा कि, 'मुझे अपने दोनों बच्चों पर गर्व है। वो काफी मजबूत हैं और घर वापस पाने की जहां तक बात है तो मेरी पत्नी इसे नहीं चाहती है। उन्होंने कहा रहने दो जो चला गया वो चला गया'।
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कुछ साल पहले ही टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार इलाके में 8 बेडरूम वाला घर खरीदा था। साथ ही उन्होंने कहा था कि ये घर उनके माता पिता के लिए है। उन्होंने कहा था, 'मेरे माता पिता ने मुझे बहुत अच्छा बचपन दिया और अब ये घर मेरी तरफ से उनके लिए छोटा सा तोहफा है'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।