फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना बोलीं- टॉम क्रूज से भी बेहतर हूं, ट्रोलर्स ने किए ऐसे कमेंट कि हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द

Wed, 10 Feb 2021 01:58 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 10 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
I am better than Tom Cruise when it comes to action tweets Kangana Ranaut, gets trolled
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना रणौत सोशल मीडिया और सामाजिक मुद्दों को लेकर एक्टिव रहने के साथ-साथ यह भी बहुत अच्छे से जानती हैं कि सुर्खियों में कैसे जगह बनाई जाए। अब ये सब कंगना जानबूझ कर करती हैं या वो ऐसी ही हैं ये तो कोई नहीं जानता लेकिन अपनी बातों और हरकतों के कारण वो हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। अब उनकी एक ट्वीट के कारण कंगना एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।


 

I am better than Tom Cruise when it comes to action tweets Kangana Ranaut, gets trolled
कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना ने एक ट्वीट में खुद को एक्शन के मामले में हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज से भी बेहतर बताया है। इसके साथ ही उन्होंने विरोधियों को चिढ़ाने की कोशिश की है। टॉम क्रूज से की गई इस तुलना के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स कंगना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

I am better than Tom Cruise when it comes to action tweets Kangana Ranaut, gets trolled
कंगना रणौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

कंगना ने हॉलीवुड की 'द ग्लेडिएटर' और 'द लास्ट समुराय' जैसी लोकप्रिय फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर निक पोवेल के एक बयान का हवाला देते हुए खुद को टॉम से बेहतर बताया है, जिसमें पोवेल ने मणिकर्णिका फिल्म में एक्शन सीन्स के लिए कंगना की तारीफ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
I am better than Tom Cruise when it comes to action tweets Kangana Ranaut, gets trolled
कंगना रणौत(फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam

कंगना ने लिखा कि बहुत परेशान हैं लिब्रुज। ये देखो हॉलीवुड से मशहूर एक्शन डायरेक्टर ने कहा है कि एक्शन के मामले में मैं टॉम क्रूज से भी बेहतर हूं। हा हा हा... बेचारे लिब्रुज और तड़पो। इस ट्वीट के बाद से कंगना को लेकर जो रिप्लाई आ रहे हैं उन्हें देखकर आप हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे।

विज्ञापन
I am better than Tom Cruise when it comes to action tweets Kangana Ranaut, gets trolled
यूजर ने बनाई ये मीम - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने इस मीम के साथ कंगना पर तंज कसते हुए लिखा कि दुनिया में किसी भी विषय पर चर्चा हो रही होती है तो कंगना का रिएक्शन कुछ ऐसा ही होता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed