फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद को ग्लैमरस एक्ट्रेस कहलाने से क्यों परहेज करती हैं कटरीना, खुद किया बड़ा खुलासा

Thu, 26 Apr 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
I am not comfortable with tag of being a glamorous heroine says Katrina
KATRINA KAIF - फोटो : SELF

बॉलीवुड की टाइग्रेस कटरीना कैफ बीते 15 सालों से बॉलीवुड में लगातार 'ए' ग्रेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनकी हाल ही में आई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है और जल्द ही वह 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'जीरो' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह वरुण धवन के साथ ABCD-3 में भी नजर आएंगी। इतनी कामयाबी के बावजूद वह खुद को ग्लैमरस एक्ट्रेस कहलाने से परहेज करती हैं। 

I am not comfortable with tag of being a glamorous heroine says Katrina
Katrina Kaif

कटरीना का कहना है कि बॉलीवुड में सभी एक्ट्रेस ग्लैमरस हैं और किसी की कार्बन कॉपी नहीं बनना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि आप किसी एक कैटेगरी में सिर्फ इस वजह से शामिल नहीं होना चाहेंगे क्योंकि आप एक जैसा काम करते हैं। 

I am not comfortable with tag of being a glamorous heroine says Katrina
Katrina Kaif - फोटो : Instagram

कटरीना ने कहा कि हमें वहीं काम करना चाहिए जिसमें आप कम्फर्टेबल हों। एक समय था बॉलीवुड में जब मैं एक जैसी ही फिल्में कर रही थी और लोग भी मेरे काम को लेकर बातें करने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
I am not comfortable with tag of being a glamorous heroine says Katrina
Katrina Kaif

कटरीना ने कहा, 'मैंने अपने करियर में न्यूयॉर्क (2009), राजनीति (2010), फिर कॉमेडी फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी (2009) और जिंदगी न मिलेगी दोबारा (2011) में काम किया और इन सब में मेरे किरदार बिल्कुल अलग थे। मैं सिनेमा में क्रिएटिव काम करने के इरादे से ही आई थी।'

विज्ञापन
I am not comfortable with tag of being a glamorous heroine says Katrina
Alia Bhatt, Katrina Kaif

कटरीना ने बताया कि वह वरुण धवन के साथ ABCD-3 में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं वरुण को बहुत समय से जानती हूं। वह कमाल के एक्टर हैं। उनके साथ काम करके मजा आएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed