फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: 'मैं भारत में कॉन्सर्ट नहीं', दिलजीत ने अधिकारियों को चेताया, चंडीगढ़ में की ये घोषणा

Mon, 16 Dec 2024 04:12 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Dec 2024 04:12 PM IST
सार

दिलजीत दोसांझ ने चंडीगढ़ कॉन्सर्ट में बहुत बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि वे भारत में अब कॉन्सर्ट नहीं करना चाहेंगे।

विज्ञापन
I will not do concerts in India Diljit Dosanjh warns officers made this announcement in Chandigarh live show
दिलजीत दोसांझ कन्सर्ट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने शनिवार को चंडीगढ़ में अपना कॉन्सर्ट पूरा किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा भी की, कि वे भारत में परफॉर्मेंस नहीं देंगे। इस निर्णय का कारण दिलजीत ने साफ किया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था ठीक नहीं है।
I will not do concerts in India Diljit Dosanjh warns officers made this announcement in Chandigarh live show
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अधिकारियों से कही ऐसी बात
दिलजीत ने अधिकारियों को संबोधित कर कहा कि उन्हें संगीत कार्यक्रमों के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। देश में अब उद्योग बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "मैं अधिकारियों को बताना चाहता हूं कि हमारे पास यहां लाइव शो के लिए बुनियादी ढांचा नहीं है। यह एक बहुत बड़ा राजस्व पैदा करने वाला सिस्टम है और यहां बहुत से लोग काम कर रहे हैं। कृपया इस पर गौर करें।"
I will not do concerts in India Diljit Dosanjh warns officers made this announcement in Chandigarh live show
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल हो रहा है ये वीडियो
दिलजीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे पंजाबी में कहते हैं कि लाइव शो के हिसाब से उनका सेट डिजाइन नहीं किया गया। वे चाहते हैं कि उनका सेट बीच में हो और उनके फैंस उनके चारों तरफ हों। ऐसा नहीं होगा तब तक वे भारत में कॉन्सर्ट नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
I will not do concerts in India Diljit Dosanjh warns officers made this announcement in Chandigarh live show
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
इम्तियाज अली ने साझा किया वीडियो
इससे पहले फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने वीडियो साझा किया था, इसमें लोग पेड़ पर चढ़कर चंडीगढ़ में सिंगर का शो देख रहे थे। इतना ही नहीं फैंस कॉन्सर्ट के बाहर सड़कों पर भी नाच रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा, चमकीला इफेक्ट।
विज्ञापन
I will not do concerts in India Diljit Dosanjh warns officers made this announcement in Chandigarh live show
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
विवादों में रहें दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट को लेकर काफी विवादों में घिरे रहे। धूम्रपान और कुछ शब्दों से भरे दिलजीत के गानों को लेकर उनके कॉन्सर्ट पर सवाल उठ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ को इसे लेकर नोटिस भेजा गया है। नोटिस में उन्हें हैदराबाद में अपने आगामी कॉन्सर्ट के दौरान शराब, ड्रग्स या हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं बजाने की चेतावनी दी गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed