{"_id":"674a959d618131f2bf053e39","slug":"ic-814-the-kandahar-hijack-actress-dia-mirza-shared-working-experience-with-sikandar-actor-salman-khan-2024-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dia Mirza: जब सलमान खान के मजाक से दंग रह गईं दीया मिर्जा, अभिनेत्री ने साझा किया किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dia Mirza: जब सलमान खान के मजाक से दंग रह गईं दीया मिर्जा, अभिनेत्री ने साझा किया किस्सा
दीया मिर्जा ने सलमान खान के साथ तुमको ना भूल पाएंगे फिल्म में काम करके कई दिलों को जीता था। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके लिए खास है, क्योंकि यह उनकी और सलमान की पहली फिल्म थी। सेट से जुड़ी कुछ यादें साझा करते हुए दीया ने एक घटना का जिक्र भी किया, जिसने उन्हें चौंका दिया।
2 of 5
सलमान खान- दीया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
दीया ने साझा किया किस्सा
कनेक्ट सिने के साथ बातचीत में दीया ने कहा, "एक दिन जब हम शूट के लिए तैयार हो रहे थे तो फिल्म में सलमान की मां का किरदार निभा रही एक अभिनेत्री पास खड़ी थीं। सलमान ने मुझसे कहा कि क्या तुम जानती हो, एक वक्त था जब ये मेरी हीरोइन हुआ करती थीं, लेकिन अब मेरी मां का रोल कर रही हैं?"
3 of 5
दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
सलमान के मजाक से हैरान रह गईं दीया
दीया को यह सुनकर झटका लगा और सलमान ने फिर कहा, "हां, वह मेरी शुरुआती फिल्मों में से एक में मेरी लीडिंग लेडी थीं।" अभिनेता की इस बात पर दीया को समझ में नहीं आया कि वह कैसे प्रतिक्रिया दें, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह अभिनेत्री सलमान की ही उम्र की रही होंगी। इसके बाद सलमान ने मजाक करते हुए कहा, "हां, और एक दिन तुम मेरी मां का किरदार निभाओगी। दीया ने कहा कि यह सुनकर मैं चौंक गई थी।
दीया ने कहा, "जब मैंने वह फिल्म साइन की थी, तब मैं सलमान खान की बहुत बड़ी फैन थी और जब हम साथ काम करने लगे तो मैं हर दिन उन्हें देखकर सोचती थी कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं उस व्यक्ति के साथ काम कर रही हूं, जिनकी फिल्मों को मैं बार-बार देखा करती थी।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।