अमेरिका के बोस्टन में होने वाले इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IIFFB) 2020 के पुरस्कारों को घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन वर्चुअली किया गया था। इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 15 भाषाओं की 110 से ज्यादा फिल्मों को प्रदर्शित किया गया। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओमपुरी को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
IIFFB 2020: ओमपुरी को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जानिए सभी पुरस्कारों के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड का पुरस्कार ओमपुरी की पत्नी नंदिता पुरी को दिया जाएगा। ओमपुरी की गिनती हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के रूप में होती है। उन्होंने अपनी हर फिल्म में शानदार अभिनय किया और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी। उनका निधन साल 2017 में हुआ था, लेकिन उनके निधन के बाद ओमपुरी की नौ फिल्में रिलीज हुई थीं जिसमें वह अपने काम को देख नहीं पाए थे।
बात करें इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के अन्य पुरस्कार की तो मलयालम फिल्म कांठी को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया है। इस फिल्म की कहानी अंधेपन का शिकार आदिवासी लड़की की है। फिल्म कांठी में मुख्य भूमिका में अभिनेत्री शैलजा पी अंबू हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का भी पुरस्कार मिला है। फिल्म कांठी का निर्देशन अशोक आर नाथ ने किया था।
इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार विक्टर बनर्जी को मिला है। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म जोसेफ बॉर्न इन ग्रेस में प्रीस्ट का दमदार करने के लिए मिला है। इस फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था। कोलकाता के रहने वाले विक्टर बनर्जी ने हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, असमी सहित कई भाषाओं की फिल्में के लिए काम किया है।
वहीं इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ईरानी फिल्म बेटर दैन नील आर्मस्ट्रांग को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया है। इस फिल्म का निर्देशन अलीरेजा घासेमी ने किया है। इसके अलावा फिल्म बैतुल्लाह को बेस्ट फिल्म विथ सोशल कॉज का पुरस्कार मिला है।
पढ़ें: हीरो बनने में नाकाम रहे निखिल अब बने फुलटाइम प्रोड्यूसर, नागिन फ्रेंचाइजी के लिए मिला श्रद्धा का साथ