फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ilaiyaraaja: दो जून को बर्थडे मनाते हैं तीन जून को पैदा हुए इलैयाराजा, बेहद दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

Wed, 06 Jul 2022 10:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 06 Jul 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
Ilaiyaraaja: Know about music composer who nominated for rajya Sabha changed his birthday to honour Kalaignar Karunanidhi
इलैयाराजा

भारतीय इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार इलैयाराजा साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान रखते हैं। अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने देने वाले इलैयाराजा के गाने लोगों की जुबान पर आज भी चढ़े हुए हैं। बॉलीवुड में अपनी खास पहचान रखने वाले इलैयाराजा को इंडस्ट्री में म्यूजिक माएस्ट्रो के नाम से भी जाना जाता है। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने के बाद  यह म्यूजिक माएस्ट्रो अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने उतर रहे हैं। हाल ही में इलैयाराजा को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं सदाबहार गाने देने वाले इलैयाराजा की  जिंदगी में बहुत से दिलचस्प किस्से रहे हैं। इनके जीवन का सबसे अहम किस्सा उनके जन्म की तारीख से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं कि इलैयाराजा अपना जन्मदिन कब और क्यों मनाते हैं।

Ilaiyaraaja: Know about music composer who nominated for rajya Sabha changed his birthday to honour Kalaignar Karunanidhi
प्रख्यात संगीतकार इलैयाराजा - फोटो : Facebook

क्यों बदला अपना जन्मदिन?
बॉलीवुड इंडस्ट्री को सैंकड़ों सदाबहार गानों से नवाजने वाले संगीतकार इलैयाराजा के लिए आज का दिन बहुत बड़ा साबित हुआ है। इस कारण से इलैयाराजा आज चर्चाओं में आ गए हैं। वह इससे पहले भी कई बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर विवादों में घिरने वाले इस म्यूजिक माएस्ट्रो के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन यानी जन्मदिन किसी और दिन मनाते हैं। बता दें कि इलैयाराजा का जन्म 3 जून को मध्य प्रदेश के मदुरई में हुआ था। लेकिन उन्होंने कलैगनार करुणानिधि को सम्मानित करने के लिए तीन जून के बजाय दो जून को अपना जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया था। कलैगनार करुणानिधि वह व्यक्ति थे, जिन्होंने उन्हें इसाईगनानी की उपाधि दी थी। इलैयाराजा ने यह फैसला दिवंगत राजनेता को सम्मान देने के लिए किया था। दरअसल, कलैगनार करुणानिधि का जन्मदिन भी दो जून को ही होता है।

Ilaiyaraaja: Know about music composer who nominated for rajya Sabha changed his birthday to honour Kalaignar Karunanidhi
कलैगनार करुणानिधि - फोटो : social media

कौन थे कलैगनार करुणानिधि?
कलैगनार करुणानिधि भारतीय राजनीति में ऐसे चंद नेताओं में शुमार थे, जिन्होंने इस क्षेत्र में अपार सफलताएं हासिल की थी। वह तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर भी जाने जाते हैं। करुणानिधि राजनीति में आने से पहले तमिल सिनेमा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके थे। इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक धुरंधर पटकथा लेखक के रूप में थी। फिल्मों में पटकथा लेखक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले करुणानिधि को समाजवादी और बुद्धिवादी आदर्शों को बढ़ावा देने वाली ऐतिहासिक और सामाजिक कहानियां लिखने के कारण भी जोरदार कामयाबी मिली थी। इसकी वजह से वह राजनीति के साथ-साथ सिनेमा में भी सभी के प्रिय थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Ilaiyaraaja: Know about music composer who nominated for rajya Sabha changed his birthday to honour Kalaignar Karunanidhi
संगीतकार इलैयाराजा - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा रहा इलैयाराजा का करियर
7000 से ज्यादा गानों की धुन तैयार कर चुके इलैयाराजा बॉलीवुड में सदमा फिल्म के गाने  'ए जिंदगी गले लगा ले' से मशहूर हुए थे। इस गाने को आज तक लोग अपने दिलों से नहीं निकाल पाए हैं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका सफर काफी  सुनहरा रहा है, जिसमें उन्होंने कई सम्मान भी अपने नाम किए हैं। 2015 में इलैयाराजा को 1000 फिल्मों में संगीत देने के लिए अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और कमल हासन ने सम्मानित किया था। इतना ही नहीं साल 2018 में इलैयाराजा को देश के सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed