फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khuda Haafiz Chapter 2 BO Prediction: एक्शन से भरपूर है विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज 2', बॉक्स ऑफिस पर कैसा होगा हाल?

Wed, 06 Jul 2022 09:58 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 06 Jul 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
khuda haafiz chapter 2 box office Prediction vidyut jammwal shivaleeka oberoi film collection
खुदा हाफिज 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विद्युत जामवाल को बॉलीवुड का एक्शन हीरो कहा जाता है। वह लगभग हर फिल्म में एक्शन अवतार में ही नजर आते हैं। अब 8 जुलाई को उनकी फिल्म खुदा हाफिज 2 रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आपको एक्शन और इमोशन्स दोनों देखने को मिलेंगे। बता दें कि ये फिल्म खुदा हाफिज का दूसरा पार्ट है। 'खुदा हाफिज 2' फारुख कबीर के निर्देशन में बनी है। इसका पहला पार्ट भी फारुख कबीर ने ही निर्देशित किया है। खुदा हाफिज में विद्युत जामवाल के अलावा शिवालिका ओबरॉय भी हैं।

khuda haafiz chapter 2 box office Prediction vidyut jammwal shivaleeka oberoi film collection
खुदा हाफिज - फोटो : सोशल मीडिया

विद्युत जामवाल के फैंस को भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है और उनकी फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा इस हफ्ते की 8 तारीख को रिलीज होने वाली है। खुदा हाफिज की तरह ही 'खुदा हाफिज 2' में भी विद्युत जामवाल अपनी फैमिली के लिए लड़ते नजर आएंगे, लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट ये होगा कि पिछली कहानी में पति अपनी पत्नी को अपने देश वापस लाता है लेकिन इस बार मुद्दा बच्चा गोद लेने का दिखाया जाएगा। विद्युत की यह फिल्म एक्शन के साथ इमोशन से भी भरपूर होने वाली है।

khuda haafiz chapter 2 box office Prediction vidyut jammwal shivaleeka oberoi film collection
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'खुदा हाफिज 2' अन्य फिल्मों की तुलना में काफी कम बजट में बनी है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म बनाने में तकरीबन 30 करोड़ का खर्च आया है, जबकि इसके प्रमोशन पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह फिल्म 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। 'खुदा हाफिज 2'  पहले दिन तकरीबन सात से आठ करोड़ तक का कलेक्शन करती है तो ये फिल्म आगे सफल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
khuda haafiz chapter 2 box office Prediction vidyut jammwal shivaleeka oberoi film collection
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये फिल्म फारुख कबीर द्वारा लिखित और निर्देशित है। वहीं कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, स्नेहा बिमल पारेख, राम मीरचंदानी द्वारा निर्मित है। बता दें कि खुदा हाफिज का पहला पार्ट ओटीटी पर रिलीज किया गया था। वहीं इसका दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में छा जाने के लिए तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed