मशहूर संगीतकार साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। बॉलीवुड में भी इनकी एक खास पहचान है। उन्होंने अपने करियर में कई एवरग्रीन गाने दिए हैं, जिनको आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है। अपने लंबे करियर में उन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में खबर आई है कि संगीतकार इलैयाराजा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनको बधाई दी है। तमिल सिनेमा के म्यूजिक डायरेक्टर ने बॉलीवुड में सदमा फिल्म के गाने 'ए जिंदगी गले लगा ले' से मशहूर हुए थे।
Ilaiyaraaja: 'ए जिंदगी गले लगा ले' से बॉलीवुड में छा गए थे इलैयाराजा, अब राजनीति में दिखाएंगे अपना जौहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की फिल्म सदमा के गाने 'ए जिंदगी गले लगा ले' को आज तक कोई नहीं भूल पाया है। इस मशहूर गाने का म्यूजिक इलैयाराजा ने ही दिया था। इस गाने को कमल हासन और श्रीदेवी पर फिल्माया गया था। गाने में दोनों की केमिस्ट्री जोरदार थी। इस गाने में जिस इमोशन को दिखाया गया था, उसने सभी के दिल को छू लिया था।
इस गाने को मशहूर संगीतकार गुलजार ने लिखा था और इसे सुरेश वाडेकर ने गाया था। बता दें कि सदमा फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा नागार्जुन अक्किनेनी की हिंदी फिल्म शिवा का गाना बॉटनी छोड़ेंगे, साल 2000 में रिलीज हुई कमल हासन की मूवी हे राम का गाना जानेमन की ज्वाला भी बहुत मशहूर हुआ था। इस गाने को समीर ने लिखा था और लता मंगेशकर, हरिहरन ने गाया था।
सिर्फ इतना ही नहीं इलैयाराजा ने अमिताभ बच्चन की फिल्म चीनी कम में इलैयाराजा का म्यूजिक है। इस फिल्म में अमिताभ, तब्बू के साथ नजर आए थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म पा के गाने का संगीत भी इलैयाराजा ने ही दिया है।