बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज का बर्थडे 1 नवंबर को होता है। इलियाना ने अपनी फिल्मों और अदाओं से लाखों लोगों का दिल जीता है। 'बर्फी', 'रुस्तम', 'बादशाहो' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुकीं इलियाना डिक्रूज भी एक विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम एंड्रयू नीबोन हैं। वह ऑस्ट्रेलियन से है और एक फोटोग्राफर है। बीच में खबरें यह भी थी कि इलियाना ने चोरी छिपे नीबोन से शादी कर ली है, मगर ये बात झूठ निकली। खास बात ये है कि इलियाना डिक्रूज के अलावा बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेस है जिन्होंने विदेशी पति चुना और कुछ विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को डेट करने की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक नजर ऐसी ही बॉलीवुड हीरोइनों पर।
परदेसी हमसफर से इलियाना की शादी की बात निकली झूठ, इन 5 अभिनेत्रियों के दूल्हे विदेशी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 30 Oct 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन