फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब इस वजह से खुद से ही नफरत करने लगी थी ये अभिनेत्री, डिप्रेशन का भी हो चुकी शिकार

Sat, 06 Mar 2021 09:22 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 06 Mar 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
Ileana DCruz confesses when I look at myself in the mirror and I am disgusted
इलियाना डिक्रूज - फोटो : instagram/ileana_official

बॉलीवुड में एक दूसरे से आगे बढ़ने की इस कदर चाहत होती है कि इस वजह से असुरक्षा की भावना आ जाती है और कई बार डिप्रेशन का भी शिकार होना पड़ जाता है। अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज अपने संघर्षों और बॉडी लुक्स को लेकर पहले भी बात कर चुकी हैं। अब वह इससे उबर गई हैं।

Ileana DCruz confesses when I look at myself in the mirror and I am disgusted
इलियाना डिक्रूज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

इलियाना डिक्रूज ने कहा कि ‘यह बॉडी डिस्मॉर्फिया की समस्या है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस साइज के हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस स्केल पर हैं। आपको लगेगा कि आप ही दोषी हैं। समस्या यह है कि आप लोगों को उनके डर को स्वीकार करने के लिए कह रहे हैं।‘

Ileana DCruz confesses when I look at myself in the mirror and I am disgusted
इलियाना डिक्रूज - फोटो : instagram/ileana_official

34 वर्षीय अभिनेत्री कहती हैं कि ‘इन सालों में मैंने महसूस किया कि कोई भी व्यक्ति पूरा नहीं है। वह कहती हैं कि ‘जिस पल आप शांत होते हैं उसी पल आप वास्तव में बेहतर स्थिति में होते हैं। जब आप अपने आप को किसी भी रूप में स्वीकार कर लेते हैं तब आप सबसे मजबूत होते हैं।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Ileana DCruz confesses when I look at myself in the mirror and I am disgusted
इलियाना डिक्रूज - फोटो : instagram/ileana_official

2017 में इलियाना ने पहली बार अपने डिप्रेशन का खुलासा किया था। डिक्रूज ने कहा था कि वे बस एक ही चीज चाहती थी कि हर कोई उन्हें स्वीकार कर ले। डिप्रेशन बहुत ही वास्तविक चीज है। यह आपके मस्तिष्क में एक रासायनिक असंतुलन के कारण होता है, और इसके इलाज की जरूरत होती है। निराश होकर मत बैठिए। ऐसे सोचिए कि यह ठीक हो जाएगा। मदद मांगिए। यदि आपके पैर में एक मोच आ जाती है तो आप जांच करवाते हैं, ठीक वैसे ही, अगर आपको डिप्रेशन है तो मदद मांगिए।

विज्ञापन
Ileana DCruz confesses when I look at myself in the mirror and I am disgusted
इलियाना डिक्रूज - फोटो : instagram/ileana_official

एक सवाल के जवाब में इलियाना ने कहा, ’भले ही मेरे पास एक प्रेम करने वाला परिवार है, दोस्त हैं और एक सफल करियर है, लेकिन मेरे अंदर भावनाएं भी तो हैं। यदि मैंने संघर्ष किया है तो अन्य लोग भी तो कर रहे हैं। भले ही मैं कुछ मुट्ठी भर लोगों की ही मदद कर सकूं, लेकिन मुझे ऐसा करना ही चाहिए।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed