फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IMDB Top 5 Movies: आईएमडीबी की लिस्ट में 'रॉकेट्री' का जलवा बरकरार, बाहर हुईं 'कश्मीर फाइल्स' और 'केजीएफ'

Mon, 03 Oct 2022 10:28 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 03 Oct 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
IMDB Top 5 Movies Rating 2022 rocketry the kashmir files kgf chapter 2 anbe sivam jai bhim
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 के नौ महीने बीत चुके हैं और अक्टूबर का 10वां महीना चल रहा है। अब तक बॉक्स ऑफिस पर बहुत कुछ हुआ है। एक ओर जहां, कई फिल्मों ने बंपर कमाई की, वहीं एक के बाद एक कई फिल्में डिजास्टर भी साबित हुईं। इनमें बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। वहीं आईएमडीबी पर कई फिल्मों की रेटिंग भी बहुत कुछ बताती है। इस साल 2022 की पहली छमाही में अब तक रिलीज हुई भारतीय फिल्मों की टॉप-10 की लिस्ट से द कश्मीर फाइल्स और केजीएफ जैसी फिल्में गायब हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस महीने कौन सी फिल्म कितने नंबर पर है।

IMDB Top 5 Movies Rating 2022 rocketry the kashmir files kgf chapter 2 anbe sivam jai bhim
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री आईएमडीबी की रेटिंग में पहले स्थान पर है। इस फिल्म को 8.4 की रेटिंग मिली है। डॉ. नंबी नारायणन की इस बायोपिक में लीड रोल में आर. माधवन हैं, जबकि उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है, डायरेक्शन भी किया है और प्रोड्यूसर भी वही हैं। दिलचस्प है कि ISRO के रॉकेट साइंटिस्ट नंबी नारायणन की कहानी कहती इस फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन फिर भी आईएमडीबी पर फिल्म टॉप रेटिंग लिस्ट में है।

Brahmastra BO Collection: क्या नहीं चल पाया बॉलीवुड के ब्रह्मास्त्र का जादू? जानें फिल्म की कमाई का लेखा-जोखा
 

IMDB Top 5 Movies Rating 2022 rocketry the kashmir files kgf chapter 2 anbe sivam jai bhim
अन्बे सिवम - फोटो : सोशल मीडिया

अन्बे सिवम
दूसरे नंबर पर साल 2003 में रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म अन्बे सिवम रही है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.4 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म में कमल हासन और आर माधवन मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IMDB Top 5 Movies Rating 2022 rocketry the kashmir files kgf chapter 2 anbe sivam jai bhim
गोलमाल - फोटो : Social Media

गोलमाल
तीसरे नंबर पर ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म गोलमाल रही है। ये एक कॉमेडी फिल्म थी जिसे 1979 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में अमोल पालेकर, उत्पल दत्त, बिंदिया गोस्वामी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 8.4 की रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
IMDB Top 5 Movies Rating 2022 rocketry the kashmir files kgf chapter 2 anbe sivam jai bhim
नायगन - फोटो : सोशल मीडिया

नायगन
नायगन एक तमिल भाषी फिल्म है। मणिरत्नम ने इस फिल्म को निर्देशित किया था। इस फिल्म में कमल हसन और सरण्या मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को भी 8.4 की रेटिंग मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed