थकान, टेंशन और सिर दर्द को एक अच्छी कॉमेडी फिल्म पल भर में छू मंतर कर सकती है। बॉलीवुड के कई ऐसे निर्देशक हैं जो इस तरह की शानदार फिल्में बना चुके हैं। इन फिल्मों को देखने के बाद कोई चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता है। आज हम आपको ऐसी ही टॉप 5 कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है।
Comedy Movies: इन फिल्मों में मिलेगा कॉमेडी और दमदार कंटेंट का डबल डोज, आईएमडीबी पर मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में सबसे ऊपर क्लासिक कॉमेडी गोलमाल का नाम है। साल 1979 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमोल पालेकर, बिंदिया गोस्वामी और उत्पल दत्त जैसे कलाकार मौजूद थे। यह फिल्म एक कल्ट है जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 8.5 रेटिंग मिली है।
Bigg Boss 16: श्रीजिता डे ने गोरी नगौरी के बैकग्राउंड पर उठाया सवाल, घर में हुए भेदभाव पर भड़के बिग बॉस
आमिर खान के सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थ्री इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस फिल्म की खासियत यह है कि इसे कितनी बार भी देखने पर इंसान बोर कभी नहीं होता। आईएमडीबी पर इसे 8.4 रेटिंग मिली है।
Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई विक्रम वेधा, मंगलवार को घटकर इतना हुआ कलेक्शन
निर्देशक कुंदन शाह की फिल्म जाने भी दो यारों साल 1983 में रिलीज हुई थी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह समेत कई दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आए थे। उस जमाने में इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.3 रेटिंग मिली है।
The Ultimate Muqabla: पाकिस्तान ने की इंडियन रियलिटी शो की कॉपी! जल्द शुरू होगा शोएब मलिक का फियर फैक्टर शो
इस लिस्ट में चौथे पायदान पर खोसला का घोंसला अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। मिडिल क्लास फैमिली का हर इंसान इस फिल्म से अपना जुड़ाव महसूस करता है। यही वजह है कि यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी और रणवीर शोरी जैसी कलाकार नजर आए थे। सभी कलाकारों की दमदार अदाकारी की वजह से इसे आईएमडीबी पर 8.3 रेटिंग मिली है।
Korean Remake: साउथ ही नहीं कोरियन फिल्मों की कॉपी में भी आगे है बॉलीवुड, लिस्ट में शामिल सुपरहिट मूवीज के नाम