फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Imran Khan: एक्टिंग की दुनिया में लौटने की तैयारी में इमरान खान, मगर फैंस के सामने एक्टर ने रखी यह शर्त

Wed, 02 Aug 2023 10:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 02 Aug 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan hints at his comeback in films promises fans he will make it happen after 1M likes
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से अभिनय की दुनिया में आगाज करने वाले अभिनेता इमरान खान पिछले काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, उनके फैंस को आज भी उनके कमबैक का इंतजार है और जब-तब वह एक्टर से इसे लेकर सवाल पूछते नजर आते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। इमरान खान से जब फिल्मों में वापसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने वापसी का संकेत तो दिया, लेकिन साथ ही एक शर्त रख दी।

Imran Khan hints at his comeback in films promises fans he will make it happen after 1M likes
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। उनके पोस्ट पर एक फैन ने इमरान खान के कमबैक को लेकर कमेंट किया था। फैन ने लिखा, 'जीनत जी ने भी कमबैक कर लिया, पता नहीं मेरा इमरान कब करेगा।' दिलचस्प बात यह है कि फैन के इस कमेंट पर इमरान खान ने प्रतिक्रिया दी और ऐसा जवाब दिया, जो उनके चाहने वालों की खुशी बढ़ा देगा।
Welcome 3: 'वेलकम 3' में हुई इस पॉपुलर एक्टर की एंट्री! अक्षय कुमार संग फिल्म में लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

Imran Khan hints at his comeback in films promises fans he will make it happen after 1M likes
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान खान ने कमेंट लिखा, 'चलो अदिति, इसे इंटरनेट पर छोड़ देते हैं... 1 मिलियन लाइक्स और मैं वापसी करूंगा'। इतना ही नहीं इमरान ने जीनत अमान का एक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने अपनी स्टोरी पर उनका पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जीनत जी से नोट्स ले रहा हूं कि कमबैक कैसे करें'! इमरान खान का कमेंट देखने के बाद फैंस का उत्साह चरम पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Imran Khan hints at his comeback in films promises fans he will make it happen after 1M likes
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इमरान खान रिश्ते में बॉलीवुड के मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भांजे हैं। डेब्यू फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के अलावा इमरान 'कट्टी-बट्टी', 'किडनैप', 'लक', 'आई हेट लव स्टोरी' और 'एक मैं और एक तू' जैसी फिल्मों में भी नजर आए।
Nitin Desai: अपने स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटकते पाए गए आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
Imran Khan hints at his comeback in films promises fans he will make it happen after 1M likes
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इमरान खान ने एक्टिंग के बाद निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन वह इसे आगे नहीं बढ़ा पाए। इमरान ने वर्ष  2018 में एक शॉर्ट फिल्म 'मिशन मार्स कीप वॉकिंग इंडिया' का निर्देशन किया था। लेकिन, उनका खास जादू नहीं चल सका। अब देखना दिलचस्प होगा कि एक्टर पर्दे पर कब वापसी करेंगे!
Zinda Banda: आदाब, वसीम साब! मैं शाहरुख बोल रहा हूं, आपके शेर में बस थोड़े से बदलाव की इजाजत चाहता हूं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed