कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव आजकल' (Love Aaj Kal) का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को फिल्म की स्टारकास्ट सहित फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। पोस्टर रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है जिसकी वजह कार्तिक और सारा का लुक है।
'लव आजकल' का फर्स्ट लुक रिलीज, सारा-कार्तिक की दिखी गजब की केमिस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर सारा, कार्तिक और इम्तियाज ने अपने अपने अंदाज में साझा किया। इम्तियाज ने 'लव आजकल' के पहले लुक को साझा करते हुए लिखा- 'मिलिए वीर और जो से। जिन्हें एक खास पल में कैमरे में कैद किया गया। इस साधारण और खास पल में इन दोनों का प्यार साफ नजर आ रहा है। #LoveAajKal' इम्तियाज के बाद कार्तिक ने इस पोस्ट को एक लाइन में लिखकर साझा किया जो अपने आप में दिलचस्प है। कार्तिक ने लिखा- 'वहां हैं नहीं जहां लेटे हैं...कहीं उड़ रहे हैं वीर और जो।'
A post shared by Imtiaz Ali (@imtiazaliofficial) on
कार्तिक के बाद फिल्म की अभिनेत्री सारा अली खान ने भी फिल्म का पहला लुक साझा किया। सारा ने लिखा- 'मिलिए वीर और जो से। आइए हमारे वंडरलैंड में। ट्रेलर कल रिलीज होगा।' 'लव आजकल' फिल्म इम्तियाज अली की 'लव आजकल' फिल्म का सीक्वेल कहा जा रहा है जो 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे।
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
'लव आजकल' की बात करें तो इसमें सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अलावा रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 66 दिनों तक मुंबई, उदयपुर और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हुई। यह फिल्म इसी साल 14 फरवरी को रिलीज होगी।
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने कुछ सीन्स के लिए मूंछें भी रखी थीं, जिसे आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों सितारों के अफेयर की खबरें भी आईं। इम्तियाज की फिल्म में ये दोनों सितारे पहली बार काम कर रहे हैं। इम्तियाज अली का नाम सिनेमाजगत में मशहूर निर्देशकों में शुमार हैं। 'सोचा न था', 'आहिस्ता आहिस्ता', 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार', 'कॉकटेल', 'तमाशा' और 'जब हैरी मेट सेजल' इन्हीं की फिल्में हैं। इम्तियाज की आखिरी रिलीज फिल्म 'लैला मजनू' है जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी।
दीपिका की Chhapaak और अजय देवगन की Tanhaji में कौन पड़ा किस पर भारी, जानें छठे दिन का कलेक्शन

कमेंट
कमेंट X