फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महज एक साल में गोविंदा ने साइन की थीं 50 फिल्में, ये था 'कुली नंबर वन' के किरदार का फनी सीक्रेट

Fri, 26 Jul 2019 09:58 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 26 Jul 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
In India TV Aap Ki Adalat Govinda revealed the reason why he did not get many awards
Govinda - फोटो : file photo

बॉलीवुड को एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में देने वाले एक्टर गोविंदा पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड से दूर हैं। इस बीच इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में पहुंचे गोविंदा ने फिल्मी करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में बात की।

In India TV Aap Ki Adalat Govinda revealed the reason why he did not get many awards
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

'आप की अदालत' का गोविंदा वाला एपिसोड अभी तक ऑन एयर नहीं हुआ है लेकिन उसका प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें गोविंदा अवॉर्ड्स पर बात करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में दिख रहा है कि जब उनसे रजत शर्मा पूछते हैं कि उन्हें कभी अवॉर्ड्स क्यों नहीं मिलें? तो इस पर गोविंदा कहते हैं- 'क्योंकि मैंने कभी खरीदे नहीं।'
 

In India TV Aap Ki Adalat Govinda revealed the reason why he did not get many awards
Govinda - फोटो : social media

इसके बाद फिल्म गदर नहीं करने को लेकर गोविंदा से बात करते हैं और कहते हैं- अगर आपने गदर की होती तो अवार्ड्स मिलते। इस पर गोविंदा कहते हैं- 'मेरी मां कहती थी गोविंद तू ऐसे ही हंसते रहो, नाचते रहो। वो मम्मी की इच्छा थी इसलिए मैंने वो फिल्म नहीं की। बहुत गालियां थीं उसमें अभी तो मैं बता भी नहीं सकता।' गदर वाली बात के बाद रजत शर्मा गोविंदा से मजाकिया लहजे में पूछते हैं कि क्या फिल्म चांदनी करने के लिए भी मां ने मना कर दिया था। इस सवाल पर गोविंदा हंसने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
In India TV Aap Ki Adalat Govinda revealed the reason why he did not get many awards
govinda

वहीं एक दूसरे प्रोमो में रजत शर्मा कहते हैं- '21 साल की उम्र में जिस लड़के को कोई नहीं जानता था, 22 साल की उम्र में वह 50 फिल्में साइन कर चुका था।' इसके बाद रजत सवाल पूछते हैं- 'कुली नंबर वन' का कैरेक्टर आपने क्रिएट किया या फिर ये कहां से आया?
 

विज्ञापन
In India TV Aap Ki Adalat Govinda revealed the reason why he did not get many awards
govinda

रजत के सवाल पर गोविंदा ने किस्से बताते हुए कहा- एक फंक्शन पर उन्होंने एक शख्स को देखा था जिसकी आंखे बाहर को निकली हुई थीं। ऐसे में गोविंदा के उस शख्स के बात करने के पहले ही पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की थी और पूछा- किधर से आया? इधर कहां से घुस आया? आंख किसको दिखा रहा है।' जिस पर वो शख्स बोलता है कि 'कहां आंख दिखा रहा है, मेरा तो आंख ही ऐसा है।'  किस्सा सुनाने के बाद गोविंदा बोलते हैं- 'उस बेचारे को पता ही नहीं चला कि वो बिक गया था।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed