फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' में अगर दिखा दी जाती सारी सच्चाई तो टूट जाते कई एक्ट्रेसेस के घर, यह रही वजह

Sun, 03 Jun 2018 07:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
In Sanju if all the truth is shown then many actresses get divorce
sanju poster

निर्माता-निर्देशक राजू हिरानी बार-बार कहते रहे हैं कि उन पर संजय दत्त की बायोपिक संजू बनाते हुए किसी तरह का दबाव नहीं था कि क्या दिखाएं और क्या न दिखाएं। खास तौर पर संजय दत्त की प्रेमिकाओं के नाम पर अटकलें थीं कि हिरानी किस-किस का रोमांस संजय के संग दिखाएंगे।


 

In Sanju if all the truth is shown then many actresses get divorce
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
इंडस्ट्री की कई बड़ी हीरोइनों का संजय से खुल्लमखुल्ला अफेयर रहा है। अधिकतर को डर है कि उनकी कहानी फिल्म में आने से बदनामी होगी। जबकि वो सारी बातें हुए बरसों बीत गए हैं। ये हीरोइनें अपने पति-बच्चों के साथ सुखी जीवन जी रही हैं। 

 
In Sanju if all the truth is shown then many actresses get divorce
sanju
इन हीरोइनों के लिए राहत की बात यह है कि संजू में संजय दत्त की जिंदगी के रोमांटिक जीवन पर फोकस नहीं किया गया है। फिल्म से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि हिरानी संजय दत्त की किसी पूर्व गर्लफ्रेंड को आहत नहीं करना चाहते थे हालांकि सोनम कपूर का किरदार संजू की प्रेमिका के रूप में पर्दे पर दिखाया गया है लेकिन वह दत्त की किसी एक गर्लफ्रेंड के चरित्र या जीवन पर आधारित नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
In Sanju if all the truth is shown then many actresses get divorce
sanju
पर्दे पर संजू की लव लाइफ को एक सामान्य लव स्टोरी की तरह दिखाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक हिरानी ने संजय की पूरी कहानी को उनके ड्रग्स से संघर्ष के दिनों और बंदूकों से प्यार पर फोकस किया है। उन्होंने दिखाया है कि कैसे बंदूकों के कारण संजय दत्त मुश्किलों में फंसे और उनकी गलतियों का खामियाजा परिवार को भुगतना पड़ा। फिल्म में पिता-पुत्र के संबंधों पर खास तौर पर फोकस किया गया है। संजय की मां नर्गिस दत्त की भूमिका मनीषा कोइराला और पिता सुनील दत्त का रोल परेश रावल निभा रहे हैं।

 
विज्ञापन
In Sanju if all the truth is shown then many actresses get divorce
sanju
सेंसर में मुश्किल संभव
संजू का ट्रेलर भले ही सोशल मीडिया रिलीज हो गया हैं, लेकिन इसे देखने के बाद जानकार कह रहे हैं कि ट्रेलर को इसी रूप में सेंसर बोर्ड से यू या यू/ए प्रमाणपत्र पाने में मुश्किलें आएंगी। सिनेमाघरों में और टीवी पर ट्रेलर चलाने के लिए सेंसर प्रमाणपत्र की जरूरत पड़ती है। सेंसर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ट्रेलर में कुछ दृश्य ऐसे हैं जो सेंसर से पास नहीं हो पाएंगे। इनमें संजय की जेल की कोठरी में मल-मूत्र बहकर आने, पुलिस अधिकारी के सामने संजू (रणबीर कपूर) के न्यूड खड़े होने और मंगलसूत्र का अपमान करने वाले दृश्य शामिल हैं। इनके अलावा जिन दृश्यों में संजू के ड्रग्स, शराब, बंदूकों से जुड़े और 350 महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने के संवाद हैं, वे भी सेंसर की नजरों से बच नहीं सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed