भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को शादी कर ली। दोनों ने इटली के फ्लोरेंस में शादी की। तीन दिन तक चले इस डेस्टिनेशन वेडिंग की तस्वीरें फिलहला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस शादी में केवल परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी का ये समारोह काफी शानदार रहा लेकिन क्या आपको पता है कि इस शादी में डिजाइनर और फोटोग्राफर की आपस में जमकर लड़ाई भी हो गई थी। जी हां ये बिल्कुल सच है।
विराट-अनुष्का की शादी में हो गई जमकर लड़ाई, आपस में भिड़े डिजाइनर और फोटोग्राफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट और अनुष्का के डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी और फोटोग्राफर जोसफ रधिक के बीच सोशल मीडिया पर भारी मनमुटाव हो गया। दरअसल सब्यसाची ने शादी के बाद अपने डिजाइंस को शो करने के लिए अनुष्का-विराट की शादी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की लेकिन सब्यसाची ने इन फोटोज पर जोसफ का नाम नहीं लिखा और न ही उन्हें क्रेडिट दिया।
A post shared by Joseph Radhik (@josephradhik) on
इस बात से जोसफ काफी नाराज हो गए और उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विराट-अनुष्का की सगाई की फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा कि अनुष्का चाहती थीं कि उनकी शादी की फोटोज पोट्रेट फ्रेम में हों इसलिए हमने हर फोटो को उसी एंगल से क्लिक करने की कोशिश की और ये फोटो उनमें से एक है।
पढ़ेंः तो क्या बॉलीवुड में एंट्री करेंगे विराट, ये रही मुख्य वजह...
जोसफ ने ये भी लिखा कि उन्हें दुख है कि सब्यसाची की टीम ने इस फोटो को अपना वर्क शो करने के लिए इस्तेमाल किया और उन्होंने फोटो क्रेडिट देना भी जरूरी नहीं समझा। आपको बता दें कि शादी हो जाने के बाद सब्यसाची मुखर्जी ने विराट-अनुष्का की शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के जरिए सब्यसाची ने अपने काम के बारे में बताया था लेकिन वो जोसफ को फोटो क्रेडिट देना भूल गए। जोसफ काफी मशहूर और अवॉर्ड विनिंग वेडिंग फोटोग्राफर हैं।