{"_id":"5cc0d206bdec225f552853a4","slug":"include-arijit-singh-these-are-the-enemy-of-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरिजीत सिंह सहित इन लोगों से है सलमान खान की दुश्मनी, एक के साथ अभी काम करने को हुए राजी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरिजीत सिंह सहित इन लोगों से है सलमान खान की दुश्मनी, एक के साथ अभी काम करने को हुए राजी
सुपरस्टार सलमान खान के बारे में एक बात हमेशा ही कही जाती है - वो यारों के यार हैं तो दुश्मनों के दुश्मन। जिस पर भी सलमान मेहरबान हो गए समझ लो उसकी किस्मत खुल गई वरना उनसे पंगे लेने वालों का क्या हाल हुआ है वो सभी ने देखा है। आज सलमान की दोस्ती के चर्चे हैं तो उनकी दुश्मनी के भी। हम आपको बताते हैं फिल्म इंडस्ट्री में 4 ऐसे लोगों के बारे में जो सलमान को फूटी आंख नहीं सुहाते।
2 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : indian express
सलमान खान अब संजय लीला भंसाली के साथ दुश्मनी भुलाकर उनकी फिल्म इंशाअल्लाह में काम करने जा रहे हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे। सलमान की नाराजगी शायद इस बात को लेकर रही कि भंसाली ने उन्हें कई सालों तक किसी फिल्म में कास्ट नहीं किया। 'बाजीराव मस्तानी' में पहले सलमान और करीना को साइन किया गया था लेकिन किसी वजह से भंसाली उन दोनों को लेकर फिल्म नहीं बना पाए। सलमान और भंसाली के बीच कड़वाहट इस हद तक बढ़ गई थी कि एक बार सलमान ने भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' को लेकर काफी कुछ कहा।
3 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
विवेक ओबरॉय को सलमान का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। ये दुश्मनी तब शुरू हुई जब सलमान ऐश्वर्या के साथ रिलेशनशिप में थे और विवेक ने बीच में आकर ऐसा कारनामा किया कि सलमान की बदनामी हो गई। विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान के बारे में खूब अनाप-शनाप कहा। इसके बाद सलमान ने विवेक को अपने दुश्मनों की लिस्ट में शामिल कर लिया। आज दोनों एक-दूसरे को आमने-सामने बर्दाश्त तक नहीं कर पाते। सलमान से पंगा लेना विवेक को काफी महंगा पड़ा। धीरे-धीरे उनका करियर की डांवाडोल हो गया और उन्हें अच्छी फिल्में मिलनी बंद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
arijit singh
सिंगर अरिजीत सिंह भी सलमान खान के दुश्मनों की फेहरिस्त में शामिल हैं। दोनों के बीच विवाद एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ जब सलमान ने अरिजीत से कहा कि क्या आप सो रहे थे और इस पर अरिजीत ने पलटकर जवाब दिया आप लोगों ने मुझे सुला दिया। अरिजीत का ये अंदाज सलमान को नगवार गुजरा और वो भी इस कदर कि उन्होंने अपनी फिल्म 'सुल्तान' से अरिजीत का गाना हटवा दिया। इसके बाद अरिजीत ने सलमान ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी, लेकिन सलमान ने माफ नहीं किया।
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
सलमान खान के दुश्मनों की लिस्ट में अब जो नया नाम जुड़ा है वो अर्जुन कपूर का। खबर है कि अर्जुन और मलाइका जल्द शादी करने वाले हैं। शुरुआत के दिनों में जब दोनों को साथ में देखा गया तो ये देख सलमान बौखला गए थे। जब सलमान को पता चला कि अर्जुन और उनकी भाभी मलाइका के बीच कुछ पक रहा है तो सलमान ने अर्जुन से पूछा भी था लेकिन अर्जुन ने मना कर दिया था। लेकिन बाद में बात काफी बढ़ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।