फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई भाई-बहनों की जोड़ी है जो अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इन जोड़ियों में किसी का भाई एक्टर है तो किसी की बहन एक्ट्रेस हैं और कई भाई-बहन ऐसे भी हैं जो दोनों ही बॉलीवुड स्टार्स हैं। आज बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की जिनके साधारण से दिखने वाले भाई कमाई के मामले में अपनी बहनों से कम नहीं हैं।
इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के भाई कमाई में नहीं हैं अपनी बहनों से कम, एक का तो है कुकीज का बिजनेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा - कर्णेश शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के जन्म के बाद से आए दिन लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। उनके बड़े भाई कर्णेश शर्मा क्रिकेट की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। बता दें कि कर्णेश बेंगलूरु रणजी टीम अंडर 19 की तरफ से खेले हैं और भारतीय नेवी में नौकरी भी कर चुके हैं। फिलहाल वह 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं जिसमें उन्होंने फिल्म एनएच 10 और फिलौरी बनाई है। कमाई के मामले में वह बहन अनुष्का से पीछे नहीं हैं।
परिणीति चोपड़ा - शिवांग और सहज चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के दो भाई शिवांग और सहज हैं। सहज चोपड़ा का खुद का कुकीज का बिजनेस है जिसमें वह सालाना करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। इसमें सहज का साथ उनकी बहन परिणीति देती हैं क्योंकि उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है इसलिए उन्हें बिजनेस की अच्छी समझ है। फिल्मों में आने से पहले वह बतौर मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव काम कर चुकी हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन - आदित्य राय
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई का नाम आदित्य राय है जो कि मर्चेंट नेवी में एक इंजीनियर हैं और उन्होंने फर्स्ट रनर अप रहीं मिस इंडिया श्रीमा राय से शादी रचाई थी। इसके अलावा आदित्य फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। आदित्य ने फिल्म 'दिल का रिश्ता' प्रोड्यूस की थी जिसमें उनकी बहन ऐश्वर्या संग एक्टर अर्जुन रामपाल मुख्य किरदार में थे।
प्रियंका चोपड़ा - सिद्धार्थ चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के भाई का नाम सिद्धार्थ है। सिद्धार्थ चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड से शेफ की ट्रेनिंग ली है। बता दें कि प्रियंका ने भाई के लिए पुणे में पब लाउंज मगशॉट कैफे की ग्रैंड ओपनिंग रखी थी जिसकी देखरेख उनके भाई सिद्धार्थ ही करते हैं। इस कैफे से उनकी सालाना करोड़ों रुपये की कमाई होती है।