साउथ के सुपरस्टार और 'बद्री' फिल्म फेम एक्टर जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ विजय थालापथि के घर आयकर विभाग के छापेमारी हुई है। यह रेड टैक्स चोरी मामले को लेकर की गई है। इनकम टैक्स की रेड में अब तक 65 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। फिलहाल इनकम टैक्स की रेड जारी है।
साउथ स्टार विजय ने पहले बांटी थीं 400 सोने की अंगूठियां, अब छापेमारी में मिले 65 करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभान ने 5 फरवरी की सुबह AGS एंटरप्राइजेज की प्रॉपर्टीज पर छापा मारना शुरू किया। इस वजह से विजय ने मास्टर की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया, 'हमें जानकारी मिली थी कि विजय ने बिगिल के लिए बहुत बड़ी रकम कैश में ली है।' बता दें विजय वही एक्टर हैं जिन्होंने अपनी फिल्म बिगिल के क्रू मेंबर्स को सोने की अंगूठी बांटी थी।
Sources: Money recovered from the financer of Tamil actor Vijay during Income Tax Department raids. https://t.co/IBIl5mouYl pic.twitter.com/tbOIX76X3I
इस अंगूठी पर अंग्रेजी में फिल्म का नाम यानी BIGIL लिखा हुआ था। विजय ने करीब 400 क्रू मेंबर्स को सोने की अंगूठी बांटी थी। विजय चंद्रशेखर ने 18 साल की उम्र में फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को लोग विजय थालापथि के नाम से जानते हैं। विजय ने अधिकतर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच फिल्मों में काम किया है।
साउथ के सुपरस्टार विजय के पास से मिले नोटों से भरे बैग, टैक्स चोरी मामले में आयकर अधिकारी कर रहे पूछताछ
विजय के पिता तमिल फिल्म जगत के निर्माता और प्रोड्यूसर हैं। विजय ने बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी काम किया हैं। आज आलम ऐसा है कि विजय की कोई फिल्म फ्लॉप नहीं जाती। विजय ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं।
1992 में बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 'नालया थीरपू' रिलीज हुई। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत विजय के साथ की थी। दोनों 2002 में आई तमिल फिल्म thamizhan में नजर आए थे। साल 2015 में रिलीज हुई 'पुली' फिल्म के लिए विजय को 30 करोड़ फीस दी गई थी। इस फिल्म में विजय के साथ श्रीदेवी भी नजर आई थीं।