{"_id":"57a885244f1c1bb461ee44df","slug":"independence-day-special-women-oriented-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना हीरों के कमाई कर गई महिला प्रधान फिल्में, मिली नई आजादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिना हीरों के कमाई कर गई महिला प्रधान फिल्में, मिली नई आजादी
Wed, 17 Aug 2016 10:41 AM IST
टीम डीजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डीजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजादी की बात करें तो फिल्मों में महिलाओं को एक तरह की आजादी मिली। एक लंबे अर्से तक हीरोइनों को फिल्मों में सिर्फ एक शो पीस की तरह ही दिखाया जाता था। या फिर हीरो की प्रेमिका वरना आइटम नंबरों में ही जगह मिलती थी। इसके अलावा एक आद ही फिल्म होगी जिसमें पूरी तरह से कहानी हीरोइन के इर्द गिर्द घूमती दिखी हो।
2 of 10
dzsf
- फोटो : getty images
लेकिन समय बदला तो सोच बदली और डायरेक्टर महिला प्रधान फिल्मों के साथ आने लगे, उनकी समस्याएं दिखाने लगे। तो ऐसे मौकों पर हीरोइनों ने भी निराश नहीं किया और प्रियंका चोपड़ा हो, कंगना हो या फिर रानी या ऐश्वर्या सबने अपने किरदारों में जान फूंक दी। आज बात करते हैं हालिया कुछ ऐसे ही महिला प्रधान किरदारों की जिन्होंने अपने दम पर फिल्मों के लिए दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींचा।
3 of 10
- फोटो : getty images
बहुत दूर ना जाएं तो हाल ही में फिल्म नीरजा में सोनम कपूर ने अशोक चक्र से सम्मानित नीरजा भनोट का किरदार निभाया जिसने अपनी जान पर खेलकर हाइजेक हुए प्लेन से 100 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी। इस फिल्म के बाद सोनम ने फैशन आइकन के अलावा अपनी एक अलग जगह बना ली है और आने वाली फिल्मों में उनसे बहुत सी उम्मीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
- फोटो : getty images
वहीं फिल्म सरबजीत में भले ही कहानी रणदीप हुड्डा के किरदार के आसपास थी लेकिन ऐश्वर्या ने उनकी बहन का किरदार निभाकर कहानी के साथ पूरा न्याय किया। सरबजीत की बहन को जिस तरह से मीडिया में भाई के लिए लड़ते हुए देखा उसे बखूबी से स्टडी करके ऐश्वर्या ने पर्दे पर उतारा।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : getty images
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म मैरीकाम में मशहूर बॉक्सर एम सी मैरीकाम के संघर्ष के साथ-साथ देश में बॉक्सिंग के साथ जुड़े खिलाड़ियों की परेशानियों को बखूबी दिखाया। ऐक्टिंग के लिए प्रियंका ने कई अवार्डस भी जीते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।