{"_id":"5f43a8542fca060b7d62b998","slug":"inder-kumar-birth-anniversary-an-incident-change-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Inder Kumar Birthday: अपने दौर के हैंडसम हंक अभिनेता माने जाते थे इंदर कुमार, एक हादसे ने बर्बाद कर दिया था करियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Inder Kumar Birthday: अपने दौर के हैंडसम हंक अभिनेता माने जाते थे इंदर कुमार, एक हादसे ने बर्बाद कर दिया था करियर
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 24 Aug 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंदर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता इंदर कुमार का जन्म 26 अगस्त 1973 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म 'मासूम' से की थी। इसके बाद इंदर कई फिल्मों में नजर आए लेकिन ज्यादातर सहायक किरदारों में ही दिखे। महज 43 साल की उम्र में हार्ट अटैक से इंदर का निधन हो गया था। साल 2017 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
2 of 5
इंदर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
चॉकलेटी चेहरे वाले इंदर ने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी तब वो समकालीन अभिनेताओं को टक्कर देते थे। हालांकि उन्हें वो सफलता हासिल नहीं हो पाई। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी शोज में भी काम किया। मशहूर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में इंदर कुमार, मिहिर विरानी के लीड रोल में नजर आए। सालों की मशक्कत के बाद भी जब इंदर कुमार सुपरस्टार नहीं बन पाए तो वो निराश हो गए और इसी निराशा में वो शराब के आदी हो गए थे।
3 of 5
इंदर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच इंदर कुमार के साथ एक हादसा हो गया। इसने उनके करियर पर बुरा असर डाला। निर्देशक पार्थो घोष की फिल्म 'मसीहा' में इंदर, सुनील शेट्टी के साथ काम कर रहे थे। फिल्म में हेलीकॉप्टर का एक सीन था। इंदर हेलीकॉप्टर से खुद ही स्टंट कर रहे थे। अचानक इंदर उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से नीचे गिर पड़े। उन्हें गहरी चोट आई। डॉक्टर ने उन्हें तीन साल तक बेड रेस्ट के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंदर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
चोट की वजह से इंदर तीन साल तक फिल्मों से दूर रहे। इससे उनका करियर बर्बाद हो गया। साल 2004 में एक इंटरव्यू में इंदर ने कहा था कि 'शूटिंग के दौरान मैं हेलीकॉप्टर से गिर गया था। डॉक्टर ने मुझे तीन साल का बेड रेस्ट बोला था। डॉक्टर ने कहा था कि मैं अपने पैरों पर खड़ा हो पाऊंगा, इसकी उम्मीद कम है।'
विज्ञापन
5 of 5
इंदर कुमार, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदर, सलमान खान के करीबी थे। उन्होंने सलमान के साथ 'कहीं प्यार ना हो जाए', 'तुमको ना भूल पाएंगे' फिल्में कीं। साल 2009 में सलमान ने इंदर कुमार को 'वॉन्टेड' में काम दिया। फिल्म 'वॉन्टेड' ने जबरदस्त सफलता पाई। जब इंदर कुमार के पास काम नहीं था तो सलमान उनके परिवार के लिए एक मसीहा बनकर सामने आए। इस बात को इंदर की पत्नी ने एक इंटरव्यू के दौरान कबूल भी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।