फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की गर्दन पर थे इस कपड़े के निशान, फॉरेंसिक जांच में सच आया सामने

Mon, 24 Aug 2020 05:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 24 Aug 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Tensile strength test report of Night gown has been revealed which late actor hanged himself
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई तेजी से कर रही है। इस मामले में संदिग्धों से लगातार पूछताछ जारी है और सबूत को इकट्ठा किया जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जिसकी अब रिपोर्ट सामने आई है।

Sushant Singh Rajput death case Tensile strength test report of Night gown has been revealed which late actor hanged himself
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने हरे कलर के नाइट गाउन से घर की सीलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उस गाउन को टेंसिल स्ट्रेंथ टेस्ट के लिए फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी अब रिपोर्ट सामने आ गई है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने जिस गाउन से आत्महत्या की थी, वह कपड़ा 200 किलो तक का वजन उठा सकता है। जबकि उनका वजन 80 किलो था। रिपोर्ट के मुताबिक कपड़े के रेशे और सुशांत सिंह राजपूत की गर्दन पर मिले रेशे एक ही जैसे हैं।


Sushant Singh Rajput death case Tensile strength test report of Night gown has been revealed which late actor hanged himself
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने पांच जुलाई को कॉटन के इस नाइट गाउन को केमिकल और फॉरेंसिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री, कलिना में भेजा था। कपड़े की टेंसिल टेस्ट की रिपोर्ट सोमवार तक आनी थी। पुलिस ने बताया कि मौत का सही कारण पता लगाने के लिए, फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने सुशांत सिंह राजपूत के गले के आसपास फंदा डालने से बने निशानों की जांच भी की थी। टेंसिल टेस्ट की रिपोर्ट मुंबई पुलिस को 27 जुलाई को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Tensile strength test report of Night gown has been revealed which late actor hanged himself
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के मामले में सीबीआई लगातार सबूत जुटाने में लगी गुई है। इस मामले में दिवंगत अभिनेता के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी सहित अभिनेता के कुक नीरज सिंह और हेल्पर दीपेश से डीआरडीओ गेस्टहाउस में पूछताछ हुई है। वहीं अभिनेता की सप्लीमेंट्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच सोमवार को सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को समन भेजा है लेकिन उनके वकील ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Tensile strength test report of Night gown has been revealed which late actor hanged himself
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले रविवार को भी सीबीआई की टीम ने सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और हेल्पर दीपेश सावंत से पूछताछ की थी। तीनों के बयान में विरोधाभास होने की बात सामने आई। जिसके बाद सीबीआई की टीम उन्हें लेकर दोबारा सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित घर पहुंची। आपको बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्की को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पढ़ें: गणेशोत्सव में आदर को अखर रही भक्तों की कमी, रिश्तेदारों को शामिल करने के लिए किए ये खास इंतजाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed