फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की बात मान इस एक्टर ने की थी बड़ी भूल, एक घटना ने बर्बाद कर दिया था करियर

Sun, 26 Aug 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
inder kumar birthday special how his career destroy
इंदर कुमार

बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार का जन्म 26 अगस्त 1973 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। इंदर कुमार ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मासूम' से की थी। जब उनका करियर ढलान पर था तो सलमान खान ने उनकी मदद की। इंदर कुमार ने सलमान खान के साथ 'वॉन्टेड' और 'तुमको न भूल पाएंगे' में काम किया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा...

inder kumar birthday special how his career destroy
इंदर कुमार

इंदर कुमार ने शुरुआती कुछ फिल्मों में लीड एक्टर का रोल निभाया था लेकिन उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें मजबूरन सपोर्टिंग हीरो के रोल करने पड़े। स्टार बनने के लिए इंदर ने काफी मेहनत की लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उनका करियर तेजी से ढलान की ओर जाने लगा।

inder kumar birthday special how his career destroy
इंदर कुमार

इसी बीच इंदर के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। फिल्म 'मसीहा' के एक सीन ने उनके करियर के साथ जिंदगी पर भी ब्रेक लगा दिया। डायरेक्टर पार्थो घोष की फिल्म 'मसीहा' में इंदर को हेलीकॉप्टर का एक सीन करना था। स्टंट करते वक्त वो अचानक हेलीकॉप्टर से नीचे गिर गए। हादसे के बाद उन्हें तीन साल तक बेड रेस्ट के लिए कहा गया। हादसे की वजह से उन्हें फिल्मों से दूर रहना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
inder kumar birthday special how his career destroy
इंदर कुमार

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में इंदर ने कहा था कि 'शूटिंग के दौरान मैं हेलीकॉप्टर से गिर गया था। डॉक्टर ने मुझे तीन साल का बेड रेस्ट बोला था। डॉक्टर ने कहा था कि मैं अपने पैरों पर खड़ा हो पाऊंगा, इसकी उम्मीद कम है।' इसी बीच इंदर को रेप के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया।

विज्ञापन
inder kumar birthday special how his career destroy
इंदर कुमार

मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में इंदर ने कहा था कि 'मेरी गिरफ्तारी के बाद मेरी बेटी बीमार पड़ गई थी। मेरी पत्नी ने जमानत के लिए कई लोगों से कहा लेकिन उस वक्त किसी ने मदद नहीं की। मेरे पास उस वक्त इतने भी पैसे नहीं थे कि किराए पर घर ले सकूं। तब मुझे मेरे एक दोस्त ने अपने घर पर जगह दी। ऐसी मुश्किल घड़ी में डॉली बिंद्रा ने मेरी मदद की। उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने मुझे एक फोन भी नहीं किया।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed