{"_id":"5dd759748ebc3e54846b60f5","slug":"indian-idol-11-contestant-sunny-now-famous-look-at-his-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बूट पॉलिश करने वाले सनी को इंडियन आइडल से मिली शोहरत, बोले- 'कोसने वाले भी रिश्तेदार बन गए'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बूट पॉलिश करने वाले सनी को इंडियन आइडल से मिली शोहरत, बोले- 'कोसने वाले भी रिश्तेदार बन गए'
Fri, 22 Nov 2019 09:15 AM IST
भावना शर्मा
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
sunny
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर सिगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के मौजूदा सीजन में भटिंडा, पंजाब के रहने वाले सनी सभी के दिलों में खास जगह बनाते जा रहे हैं। कभी बूट पॉलिश कर गुजारा करने वाले सनी खुद को इस मंच पर पाकर खुशनसीब महसूस करते हैं।
sunny
- फोटो : amar ujala
शो के शीर्ष 15 प्रतिभागियों में जगह बना लेने के बाद आगे की राह कितनी मुश्किल है?
सभी की शुभकामनाओं के साथ अभी तक का मेरा सफर अच्छा गया है। मैंने सोचा नहीं था कि शो में यहां तक पहुंच पाऊंगा। मुझे तो ऑडिशन के समय ही लगने लगा था कि मेरा चुनाव नहीं होगा। अब तो मुझे यह पूरा सफर सपने जैसा लगता है। लगता है कि मैं सोया और खोया हुआ हूं। कुछ पता ही नहीं चल रहा है। इन सभी चीजों से खुश भी हूं और थोड़ा हैरान भी हूं।

यहां तक पहुंचना आपके लिये कितना चुनौतीपूर्ण रहा?
छोटा था तभी मेरे पिता की मृत्यु हो गई, बहुत मुश्किलों से मेरी मां ने मेरी परवरिश की। मेरा स्कूल भी छूट गया। हमारे ऐसे हालात थे कि लोग आते-जाते हमें कोसते थे और अपने पैसे वापस मांगते थे। घर की स्थिति को देखते हुए मुझे बूट पॉलिश का काम भी करना पड़ा। सभी ने हमसे नाता तोड़ लिया। मेरी बहन भी हमारे साथ ही रहती हैं। हालात सुधर नहीं रहे थे तो हमें पापा का बनाया घर भी बेचना पड़ा।

Anand Mahindra, sunny
- फोटो : amar ujala
गायिकी की शुरुआत कैसे हुई?
सात साल का था तब से गा रहा हूं। मेरे पिता भी गाया करते थे। कठिन परिस्थितियों में भी यह कला मुझसे अलग ना हो सकी। जब कुछ लोगों ने मुझे गाता सुना तो दरगाह पर गाने के लिये बोला और वहीं से धीरे-धीरे मुझे लोग पहचानने लगे। मैंने पहली बार नुसरत साहब को सुना था तो मैं रो दिया था। कुछ समय बाद मुझे इंडियन आइडल के ऑडिशन के बारे में पता चला और देखते ही देखते मेरी किस्मत बदल गयी।

- फोटो : social media
शोहरत हासिल करने के बाद लोगों के बर्ताव में किस तरह का बदलाव आया?
पहले हमारे घर में कोई कदम नहीं रखता था। लेकिन अब तो घर में भीड़ लगी रहती है। पहले मेरा कोई रिश्तेदार नहीं था। लेकिन अब वो भी बन गये हैं। कोई मेरा मामा बन गया, कोई चाचा, कोई भाई, तो कोई कुछ और। दरअसल मुझे अपने बुरे वक्त में ही पता चला कि कौन अपना है और कौन पराया। बुरा वक्त आपको बहुत कुछ सीखा कर जाता है।