फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स की माली हालत देख फूट-फूटकर रोईं नेहा कक्कड़, मदद के लिए दिए इतने लाख रुपये

Tue, 31 Dec 2019 11:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 31 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 11 judge Neha Kakkar donates Rs 2 lakh to musician
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी खूबसूरत आवाज से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाली मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ अपने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ शो में भावुक को गई और रोने लगीं। इस दौरान उन्होंने इंडियन आइडल 11 के अंदर ऐसा काम किया है। जिसकी उसके फैंस काफी और शो के दर्शको तारीफ कर रहे हैं। 

Indian Idol 11 judge Neha Kakkar donates Rs 2 lakh to musician
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार हाल ही में इंडियन आइडल के सीजन 11 की शूटिंग हुई। शो की शूटिंग के दौरान कंटेस्टेंट सनी हिंदुस्तानी ने  संगीतकार रोशन अली के साथ अपनी प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के बाद रोशन अली ने अपने संघर्ष की कहानी बताई। उनके संघर्ष को सुनकर नेहा कक्कड़ भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। नेहा से रोशन अली की हालत देखी नहीं गई और उन्होंने संगीतकार को दो लाख रुपये देने का फैसला किया। 

Indian Idol 11 judge Neha Kakkar donates Rs 2 lakh to musician
Neha Kakkar - फोटो : file photo

गौरतलब है कि रोशन अली ने दिग्गज गायक नुसरत फतेह अली खान के साथ काम किया था, लेकिन एक समय ऐसा आया जब खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें उनकी टीम को छोड़ना पड़ा। रोशन ने शो के दौरान जब अपनी माली हालत के बारे में बताया तो नेहा कक्कड़ उनकी बात सुनकर भावुक हो गईं। जिसके बाद नेहा ने रोशन अली को 2 लाख रुपये देने का फैसला किया। 2 लाख रुपये देने पर नेहा कक्कड़ के सह जज और गायक हिमेश रेशमिया ने उनकी तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 11 judge Neha Kakkar donates Rs 2 lakh to musician
Neha kakkar - फोटो : social media

नेहा कक्कड़ के इस फैसले की हर कोई तारीफ कर रहा है। बीते दिनों नेहा कक्कड़ कॉमेडिशन कपिल शर्मा के शो में पहुंची। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में ढेर सारे खुलासे किये। शो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने नेहा और उनके भाई-बहन के साथ काफी मस्ती की। मस्ती करते हुए भारती सिंह नेहा से कहती हैं कि, मैंने नेहा के लिए लड़का देख लिया है, मैं कल ही उसके साथ डेट पर गई थी। इस पर नेहा चौंक जाती हैं और कपिल कहते है कि लड़का नेहा के लिए देखा है तो तू क्यों डेट पर गईं? 

विज्ञापन
Indian Idol 11 judge Neha Kakkar donates Rs 2 lakh to musician
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बात का जवाब देते हुए भारती कहती हैं कि वो कोर्ट की डेट पर गईं थीं और लड़का वकील है और लड़के को मैंने हां कर दी है। कपिल कहते हैं, नेहा से पूछे बिना हां कैसे कर दी। इस बात को सुनकर बुआ (भारती सिंह) कहती हैं कि नेहा से क्या पूछना, लड़का वकील है, बेटी हमारी जज है तो तुम्हारा क्यों ऑर्डर-ऑर्डर निकल रहा है। भारती ने सिर्फ नेहा के ही नहीं बल्कि सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के भी जमकर मजे लिए।


पढ़ें: रोमांटिक अंदाज में ब्वॉयफ्रेंड संग नजर आईं कृष्णा श्रॉफ और 'कोमोलिका' को लगी चोट, पांच खबरें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed