Indian Idol 12: नचिकेत लेले के फैंस के लिए अच्छी खबर, इस अवतार में मंच पर सुरक्षाबल को देंगे खास ट्रिब्यूट
इसके साथ ही शो के ग्रैंड फिनाले में नचिकेत लेले के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, फिनाले वाले दिन इंडियन आइडल के इस सीजन में कई प्रतिभाशाली कलाकार मंच पर शिरकत करेंगे। उनमें से एक अच्छे टैलेंटेड सिंगर थे नचिकेत लेले। इस शो में उन्होंने एक के बाद एक ऐसी कई बेहतरीन परफॉर्मेंस दी कि उन्होंने दर्शकों को अपना फैन बना दिया। इस शो के फिनाले के मौके पर नचिकेत के साथ साथ कई एक्स कंटेस्टेंटस एक बार फिर मंच अपना जलवा दिखते हुए नजर आने वाले हैं।
#IdolNachiket impresses the judges with his performance as a Dwarf !!
Tune in to #IndianIdol2020 #IndiaKiFarmaish at 8 PM ET/PT only on #SonyTV #SonyTVUSA #HimeshReshammiya @VishalDadlani @iAmNehaKakkar #ManyaSingh @soniiannup pic.twitter.com/9Td3m0NmjE
इस स्पेशल एपिसोड 'फौजी स्पेशल' में वह गांधीजी के वेश में नजर आएंगे। वहीं, मंच पर नचिकेत 'रघुपति राघव राजाराम' गाना गाने वाले हैं। इस बारें में उनका कहना है, 'आने वाले एपिसोड में, मैं गांधीजी के वेश में नजर आऊंगा। आपने सुरक्षाबल के जवानों के आग्रह पर,मैंने कुछ महान देशभक्ति के गीत आइडल के मंच पर पेश किए हैं। हमारी सेना हमारे देश का गौरव है। मैंने इंडियन आइडल के सेट पर उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने की पूरी कोशिश की है। मुझे यह सम्मान देने के लिए मैं इंडियन आइडल का आभारी हूं। यह एक खूबसूरत पल था जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।'
बता दें कि कई हफ्ते के ऑडिशंस, गाला राउंड्स, विवाद और गेस्ट जजों से सजे एपिसोड्स के बाद इंडियन आइडल को अपने टॉप छह कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। इसमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया, सायली कांबले, निहाल तारो और मोहम्मद दानिश शामिल हैं। इस शो में पवनदीप राजन जीत के दावेदार लग रहे हैं लेकिन फिनाले में कुछ भी हो सकता है।
ग्रैंड फिनाले की ये खास शाम म्यूजिक से भरी रहेगी। दुनिया भर के दर्शक अपने पसंदीदा सिंगर को सुनेंगे। पूरी दुनियाभर से दर्शकों ने कंटेस्टेंट्स को खूब प्यार दिया है। दर्शक न सिर्फ अपने पसंदीदा टॉप 6 सिंगर को गाते हुए सुनेंगे बल्कि इस खास दिन पर उन्हें इंडिया के सबसे बेहतरीन सिंगर्स के गाने सुनने के लिए भी मिलेंगे। साथ ही शो के होस्ट आदित्य नारायण भी अपने पिता और मशहूर गायक उदित नारायण के साथ जुगलबंदी करते हुए गाना गाएंगे।
