मशहूर टीवी सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। बीते हफ्ते सवाई भट्ट, अंजलि गायकवाड़ के शो से निकलने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसक काफी नाराज हो गए थे। वहीं, हाल ही के एपिसोड में गीतकार जावेद अख्तर गेस्ट जज बनकर पहुंचे। इस दौरान शो के सभी प्रतिभागी जावेद साहब के आगे अपनी खास परफॉर्मेंस पेश की। जिसके बाद कंटेस्टेंट एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। हैं। और इतना ही नहीं लोग जोवद अख्तर की भी आलोचना कर रहे हैं।
इंडियन आइडल 12: जावेद अख्तर से शनमुखप्रिया की तारीफ सुन भड़के यूजर्स, कहा-कितने पैसे मिले?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
View this post on Instagram
A post shared by sʜᴀɴᴍᴜᴋʜᴀ ᴘʀɪʏᴀ ғᴀɴᴘᴀɢᴇ ☁️ (@shanmukhapriyarocks)
उन्होंने आगे कहा, 'जो इतनी कॉन्फिडेंट हो, जितनी तुम हो। वो हिंदुस्तान के मर्दों को अच्छी नहीं लगती। उनको कौनसी लड़की पसंद आती है, जो थोड़ी सी झिझकती हो, शर्मीली हो। जो सोचती हो मैं ठीक से कर पाउंगी या नहीं लेकिन तुम कहती है कि मुझसे बेहतर कोई नहीं कर पाएगा।' लेकिन जावेद अख्तर द्वारा तारीफ किए जाने के बाद जहां शनमुखप्रिया को फिर से बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा तो जावेद अख्तर भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
एक यूजर ने लिखा है, 'जावेद अख्तर साहब आपको पैसे देकर इनवाइट किया गया इंडियन आइडल 12 में तो क्या आपको कुछ भी बोलने का और किसी के ईगो पर सवाल उठाने का लाइसेंस मिल गया? शनमुखप्रिया को सुधारने की जगह आप उसकी गलत तारीफ कर रहे हैं। ये ठीक नहीं है।'
When #ShanmukhaPriya comes to perform on the stage in the show.
@Javedakhtarjadu sahab, apko paise dekar invite kia gya #indianidol12 mein to kya apko kuch bhi bolne ka or kisi k ego pr sawal uthane ka license mil gya?? Instead of improving #ShanMukhPriya usko galat appraisal dena is #notfair #JavedAkhtarSpecial #JavedAkhtar Shouting no voice quality,only same type of songs lost interest in #IndianIdol2021 #ShanMukhPriya
Condition of every listener of her performance song in front of TV 📺 😩😩😩 #IndianIdol2021#SonyTV : pic.twitter.com/7RturtsTeK
Band kardiya tv par sar dard start hogya
बीते सप्ताह भी शो काफी मजेदार रहा था। वीकेंड स्पेशल एपिसोड में बतौर गेस्ट पहुंचे आनंदजी ने राजेश खन्ना और किशोर दा से जुड़ा किस्सा सभी को सुनाया था। शो में आनंदजी ने किशोर दा से जुड़ा किस्सा बताते हुए कहा था कि उन्हें अपनी मौत का पूर्वाभास हो गया था। उन्होंने बताया था कि, 'किशोर दा ने कहा था कि मैंने तीन गाने बना रखे हैं। मेरा अंतिम संस्कार यहां नहीं खंडवा में होगा। वो गाने ‘रोते हुए जाते हैं सब’, ‘जिंदगी तो है बेवफा’ और एक था। मुझे लगा किशोर दा बस यूं ही गप मार रहे हैं चलने दो। 15-20 दिन बाद बप्पी लहरी का गाना रिकॉर्ड हुआ उसके बाद उनका निधन हो गया। फिर हमने कहा अब क्या करना है। तब सबने कहा यहां नहीं खंडवा ले जाएंगे। किशोर दा का सेंस ऑफ ह्यूमर देखो उन्होंने कहा था सब रो रहे होंगे मक्खियां उड़ती होंगी किशोर कुमार का सिर हिल रहा होगा। रोते हुए आते हैं सब, हंसता हुआ जाएगा। उन्होंने जो सब बोला वह करके दिखाया।'